Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अब मजबूरी नहीं बनेगी पहचान: 484 एकल महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
    • एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत
    • ग्राहकों को चूना लगाकर फरार हुआ ज्वेलर, पुलिस जांच शुरू
    • हल्द्वानी: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
    • उत्तराखंड: शादी मंडप में पहुंची महिला ने दूल्हे को बताया अपना पति, पुलिस भी रही मौजूद
    • उत्तराखंड: नाबालिगों के बाइक चलाने पर अभिभावकों पर ₹25 हजार जुर्माना
    • देहरादून: ससुराल पक्ष से विवाद के बाद युवक की आत्महत्या, 9 पन्नों का नोट बना अहम सुराग
    • देहरादून: आधी रात जारी हुआ ट्रांसफर ऑर्डर, कई DSP और उपनिरीक्षक इधर-उधर
    • उत्तराखंड में यहां भालू के हमले में ग्रामीण जख्मी, दहशत में आए लोग
    • एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई : अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तरप्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।
    उत्तराखंड देश देहरादून धर्म

    भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। ज्योतिषीय दृष्टि से वर्ष 2026 भारतवर्ष की राजनीति के लिए उथल-पुथल, महत्वपूर्ण बदलावों और चुनौतियों से भरा रहने का अनुमान है लेकिन यह वर्ष भारत के व्यापक राजनीतिक परिदृश्य एवं नई राजनीतिक चेतना के जागरण का एक हिस्सा भी होगा।

    उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद दैवज्ञ कहते हैं, कि भारतवर्ष की राजनीति के लिए फरवरी 2026 के बाद मंगल और राहु का प्रभाव एक अस्थिर संयोजन बनाता है, जो भारतीय राजनीति में अचानक और तीव्र परिवर्तन ला सकता है, यह चरण देश के लिए एक ‘गहन परीक्षा’ जैसा होगा इसमें महत्वपूर्ण यह भी रहेगा कि लोगों का विरोध साधु संतों के राजनीति में हस्तक्षेप पर होने लगेगा।

    सत्ता में परिवर्तन की संभावना:

    सटीक भविष्यवाणियों के लिए अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रसिद्ध डॉक्टर दैवज्ञ सौरमंडल का गहन विश्लेषण करते हुए कहते हैं कि यद्यपि 2026 में भारत के कुछ राज्यों में सत्ता परिवर्तन और केंद्रीय स्तर पर भी बड़े राजनीतिक बदलावों के संकेत हैं परंतु सकारात्मक यह है कि देश में नया नेतृत्व भी दमदार ढंग से उभरेगा, लोगों में नई राजनीतिक चेतना का जागरण होगा पत्रकार, लेखक, कवि, शिक्षक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

    ज्योतिष वैज्ञानिक आचार्य दैवज्ञ कहते हैं कि राजनीतिक उथल-पुथल के लिए जिम्मेदार महत्वपूर्ण ग्रह शनि का गोचर शासन और जवाबदेही को प्रभावित करेगा, जिससे नेताओं पर अपनी अखंडता बनाए रखने का दबाव बढ़ेगा। अनुभवी और सहनशील नेताओं के लिए यह चुनौतीपूर्ण लेकिन स्थिर रहने वाला चरण हो सकता है।सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव और झड़पों की संभावना है,पाकिस्तान के साथ छोटे युद्ध जैसी स्थिति या आतंकवादी घटनाओं को लेकर तनाव बढ़ सकता है, जिससे देश को कड़ा रुख अपनाना पड़ सकता है। डॉ दैवज्ञ स्पष्ट रूप से कहते हैं कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से संकेत मिलता है कि 2026 में पर्यावरण संबंधी मुद्दे और प्राकृतिक आपदाएँ (जैसे जल से जुड़ी आपदाएँ और भूकंप) बढ़ सकती हैं, जो राजनीतिक स्थिरता को भी प्रभावित करेंगी।

    उत्तराखंड की राजनीति:

    राजगुरु के नाम से प्रसिद्ध आचार्य दैवज्ञ से उनके गृह राज्य उत्तराखंड की राजनीति के बारे में पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए कहते हैं कि इस राज्य का उदय कर्क लग्न में हुआ है इसलिए राष्ट्रीय स्तर की अस्थिरता और चुनौतियों का प्रभाव राज्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

    राज्य में महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलावों की संभावना हो सकती है, और उसकी शुरुआत पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता से हो सकती है, कुल मिलाकर उनका कहना है, कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, 2026 भारतीय राजनीति के लिए एक परिवर्तनकारी और चुनौतीपूर्ण वर्ष रहने की उम्मीद है, जिसमें धैर्य, सही निर्णय और बुद्धिमानी महत्वपूर्ण कारक होंगे, भगवाधारी साधु महात्माओं को राजनीति में हस्तक्षेप से दूर रहना होगा अन्यथा समाज में उनका विरोध बढ़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    अब मजबूरी नहीं बनेगी पहचान: 484 एकल महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

    February 10, 2026
    Read More

    एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत

    February 10, 2026
    Read More

    ग्राहकों को चूना लगाकर फरार हुआ ज्वेलर, पुलिस जांच शुरू

    February 10, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अब मजबूरी नहीं बनेगी पहचान: 484 एकल महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

    February 10, 2026

    एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत

    February 10, 2026

    ग्राहकों को चूना लगाकर फरार हुआ ज्वेलर, पुलिस जांच शुरू

    February 10, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?