मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से पइन संदेशों को अपनाने तथा AI, स्वास्थ्य जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्री सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह भौंरियाल मौजूद थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून दिगम्बर धीमान हत्याकांड: पैसों के विवाद में हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
- मन की बात: CM धामी ने स्कूली बच्चों संग सुना पीएम मोदी का 131वां एपिसोड
- शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में भाजपा सख्त, विधायक काऊ से मांगा जाएगा जवाब
- रुड़की प्रदीप मर्डर केस सुलझा, विनायक त्यागी पुलिस की गिरफ्त में
- मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास
- एमडीडीए की सख्ती: जाखन-सिनोला में अवैध निर्माण सील, विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई
- गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए पैचवर्क में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सतपाल महाराज
- देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, शिक्षा निदेशालय में हड़कंप
- जिले का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टः सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास हेतु 880 स्मार्ट टीवी होगी वास्तविकता
- दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौट रही प्रधानाध्यापिका को बुलेरो ने कुचला, मौके पर मौत से मचा हड़कंप
Sunday, February 22

