Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कल हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर जमरानी बांध निरीक्षण तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम
    • सीएम निर्देश पर जिला प्रशासन का बड़ा कदम: विधवा शांति राणा की बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक की फीस जमा
    • प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई
    • उत्तराखंड में स्वास्थ्य योजनाओं का नया मॉडल? आयुष्मान–गोल्डन कार्ड सेवाओं में क्या बदलेगा
    • कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद: दीपक कुमार के समर्थन में जा रहे भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में
    • UPNL कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक फैसला? ‘समान कार्य–समान वेतन’ से हजारों को लाभ
    • Breaking: आदमखोर का आतंक जारी, जून स्टेट से महिला का शव बरामद
    • देहरादून मर्डर केस में SSP का सख्त फैसला, क्या चौकी प्रभारी जिम्मेदार?
    • भीमताल में सनसनी: क्या जंगल में महिला पर वन्यजीव ने किया हमला?
    • उत्तराखंड : खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में चार की मौत_ कई घायल
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तरप्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»DM रयाल के अभिनव प्रयोग को मिली रफ्तार, जनता को राहत देने का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ा
    उत्तराखंड

    DM रयाल के अभिनव प्रयोग को मिली रफ्तार, जनता को राहत देने का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ा

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaFebruary 1, 2026Updated:February 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नैनीताल/हल्द्वानी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जिले में लंबित निर्विवाद विरासतन के प्रकरणों का तेजी से किया जा रहा है निस्तारण

    काफी समय से जिले में लंबित निर्विवाद विरासतन व राजस्व प्रकृति के विवादों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए इन विवादों का चौपाल लगाकर निस्तारण हेतु राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे।

    29 जनवरी 2026 तक जनपद नैनीताल में लंबित निर्विवाद विरासत नामांतरण के कुल 7070 प्रकरणों का निस्तारण हो गया है। इसी प्रकार राजस्व प्रकृति के अन्य 1640 विवादों में से 1473 का भी निस्तारण कर लिया गया है

    चौपाल लगाकर इन विवादों के निस्तारण की बेहतर प्रगति पर उत्तराखंड शासन द्वारा भी लगातार जिलाधिकारी श्री रयाल के इस अभिनव प्रयास की प्रशंसा की जा रही है

    जिले में सरकारी भूमि से लगभग 200 अतिक्रमण इन माहों में हटाए गए हैं

    जनपद नैनीताल में राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण हेतु लगातार कार्यवाही गतिमान है।
    जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जनहित में शुरू की गई इन पहलों से आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है, साथ ही जनता को त्वरित लाभ प्राप्त हो रहा है। और जनता का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

    निर्विवाद विरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में जनपद नैनीताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

    बीते चार माह में जिले में राजस्व कर्मियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर करीब 7070 से अधिक निर्विवाद विरासत मामलों का सफल एवं त्वरित निस्तारण किया गया।

    सबसे अधिक लंबित निर्विवाद विरासतन नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण तहसील नैनीताल अंतर्गत किया गया है जिसमें 2237 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।

    इसी प्रकार तहसील हल्द्वानी में 728, रामनगर में 1280 कालाढूंगी में 767 धारी में 695, श्री कैंचीधाम में 405 लाल को तहसील में 335, बेतालघाट में 298 व खनस्यू तहसील में 325 प्रकरणों का निस्तारण अभी तक कर दिया गया है।

    इसके साथ ही जनपद में स्थल स्तरीय एवं राजस्व प्रकृति के संबंधित कुल 1640 प्राप्त प्रकरणों में से 1473 प्रकरणों का निस्तारण इन चार माह में किया गया है।

    जिसमें मार्ग पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण के 142 प्रकरणों में से 131 का निस्तारण कर दिया गया है इसी प्रकार सिंचाई गूल पर अतिक्रमण के 20 मामलों में से 11 का निस्तारण कर दिया गया है। विभिन्न सार्वजनिक मार्गों नहर आदि में किए गए 62 अतिक्रमण में से 54 प्रकरणों का निस्तारण कर लिया गया है।

    इसी प्रकार पेमाईश के 1011 प्रकरण में से 921 का, मेढ़ विवाद एवं खेत सीमाओं के विवाद के 121 मामलों में से 106 का निस्तारण कर लिया गया है।

    इसके अलावा कुर्रा नक्शे के प्राप्त 73 मामलों में से 53 का एवं नाम संशोधन के 84 प्रकरण में से 81 का निस्तारण करने के साथ ही राजस्व से संबंधित अन्य 127 प्रकरण में से 116 प्रकरणों का निस्तारण राजस्व की टीम द्वारा किया गया है।

    यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य जिले में एक अभियान के तहत लगातार जारी रखा जाय।उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का यह कार्य अपने प्राथमिक कार्यों में से एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी।

    जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा जिले में किए गए इन ठोस प्रयासों से न केवल राजस्व एवं नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता, गति और विश्वास बढ़ा है, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय और राहत भी मिली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    कल हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर जमरानी बांध निरीक्षण तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

    February 3, 2026
    Read More

    सीएम निर्देश पर जिला प्रशासन का बड़ा कदम: विधवा शांति राणा की बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक की फीस जमा

    February 3, 2026
    Read More

    प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई

    February 3, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कल हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर जमरानी बांध निरीक्षण तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

    February 3, 2026

    सीएम निर्देश पर जिला प्रशासन का बड़ा कदम: विधवा शांति राणा की बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक की फीस जमा

    February 3, 2026

    प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई

    February 3, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?