Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • चारधाम यात्रा बस संचालन: 60-40 अनुपात में चलेंगी बसें, 30 मार्च को निकलेगी लॉटरी
    • उधम सिंह नगर में भीषण टक्कर: कार-बाइक एक्सीडेंट में 2 की जान गई
    • रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया नारी सम्मान का संदेश
    • देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू: 15 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में
    • भर्ती नियमों में बदलाव: युवाओं को राहत, आयुसीमा में छूट लागू
    • देहरादून: एजुकेशन हब बना गैंगवार का अड्डा, व्हाट्सएप गैंग और दहशत मार्च से बढ़ी चिंता
    • देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों के शोर मचाने पर भागा शोएब
    • देहरादून मर्डर केस: छात्र दिव्यांशु की बेरहमी से हत्या, 5 फरार आरोपी—ढाबा संचालक पर भी शक
    • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग, प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीलिंग, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
    • शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: 22 साल बाद मिलेगा प्रोन्नत वेतनमान
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा बस संचालन: 60-40 अनुपात में चलेंगी बसें, 30 मार्च को निकलेगी लॉटरी
    उत्तराखंड देहरादून

    चारधाम यात्रा बस संचालन: 60-40 अनुपात में चलेंगी बसें, 30 मार्च को निकलेगी लॉटरी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMarch 26, 2026Updated:March 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति 60-40 के अनुपात में बसों का संचालन यात्रा और लोकल रूट पर करेगी। यानि 60 प्रतिशत बसें यात्रा के लिए संचालित होंगी।
    वहीं 40 प्रतिशत बसें लोकल रूट में लगाएगी जाएंगी जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो। रोटेशन में शामिल कंपनियों को 29 मार्च तक बसों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।
    पहले 25 मार्च तक का समय दिया गया था। 30 मार्च को चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों का क्रम तय करने के लिए लाटरी निकाली जाएगी।
    चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ विधिवित शुरू हो जाएगी। संयुक्त रोटेशन की ओर से चारधाम यात्रा के लिए बसों का संचालन किया जाता है।
    रोटेशन में शामिल कंपनियों की बसों से यात्री चारधाम यात्रा पर जाते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा और लोकल रूटों पर बसों के संचालन में संतुलन बैठाने को लेकर रहता है।
    यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर कई बार बसों की संख्या कम पड़ जाती है। इसके साथ ही लोकल रूट पर भी बसों की डिमांड रहती है।
    संयुक्त रोटेशन की ओर से चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों की लाटरी निकालने के लिए 30 मार्च की तिथि तय की गई है। इसमें यात्रा पर जाने वाली बसों का क्रम तय किया जाएगा।
    परिवहन कंपनियों से 25 मार्च तक बसों की सूची देने को कहा गया था। अब इसकी समय सीमा बढ़ाकर 29 मार्च कर दी गई है। कई बस कंपनियां दूर-दराज के क्षेत्र की हैं। कुछ बसों की बाडी आदि भी बननी है। इसलिए इस समय सीमा को बढ़ाया गया है।
    करीब 2200 हैं रोटेशन के पास बसेंसंयुक्त रोटेशन में पहले नौ कंपनियां शामिल थी। अब हरिद्वार लग्जरी एसोसिएशन को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके बाद कंपनियों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
    परिवहन कंपनियों के पास करीब 2200 बसें हैं। इन बसों का यात्रा के दौरान क्रम तय होता है। रोटेशन से गमन पत्र लेने के बाद बसें यात्रा पर जाती हैं।
    मई और जून में सबसे अधिक यात्री आते हैं। परिवहन कारोबार मुख्यतौर पर इन्हीं दो माह पर टिका रहता है।
    यह परिवहन कंपनियां हैं रोटेशन में शामिलगढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन, टिहरी गढ़वाल मोटर आनर्स, यातायात संघ लिमिटेड, गढ़वाल मंडल कांट्रेक्ट कैरेज एसोसिएशन, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, सीमांत सहकारी संघ, दूनवैली कांट्रेक्ट कैरेज एसोसिएशन, गढ़वाल मोटर यूजर्स, गढ़वाल मंडल बहुउद्दशीय सहकारी समिति, हरिद्वार लग्जरी एसोसिएशन

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    उधम सिंह नगर में भीषण टक्कर: कार-बाइक एक्सीडेंट में 2 की जान गई

    March 26, 2026
    Read More

    रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    March 26, 2026
    Read More

    देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू: 15 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में

    March 26, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    चारधाम यात्रा बस संचालन: 60-40 अनुपात में चलेंगी बसें, 30 मार्च को निकलेगी लॉटरी

    March 26, 2026

    उधम सिंह नगर में भीषण टक्कर: कार-बाइक एक्सीडेंट में 2 की जान गई

    March 26, 2026

    रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया नारी सम्मान का संदेश

    March 26, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?