देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में अब उत्तराखंड सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऐंजल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर घटना पर गहरा दुख जताया और न्याय का भरोसा दिलाया।
सीएम धामी ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है। फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सीएम धामी ने कहा कि इस संवेदनशील मामले की जानकारी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यह घटना व्यक्तिगत रूप से उन्हें भी आहत करती है और वे पीड़ित परिवार के दर्द को समझते हैं।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में इस तरह का माहौल कभी नहीं रहा है। यहां देश-विदेश से छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। इस तरह की घटना पूरे राज्य के लिए दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उत्तराखंड सरकार की ओर से भी हर संभव मदद दी जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, कैमल बैंक रोड स्थित भवन सील
- ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण।
- विश्वशान्ति के लिए मंन्दिरों में हो विशेष पूजा अर्चना: महाराज
- धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास को ₹1105 करोड़ की स्वीकृति
- दून पुलिस का नाइट एक्शन: तय समय के बाद खुले बार, मालिकों पर मुकदमा
- उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी, उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
- हल्द्वानी में गैस कालाबाजारी का शक: 10 सिलेंडर छोड़ फरार कर्मचारी, आयुक्त दीपक रावत ने FIR के दिए आदेश
- UPCL की तैयारी पूरी! कल बढ़ सकती हैं बिजली दरें
- गैस सिलिंडर डिलिवरी में बड़ा धोखा! OTP देने से पहले जरूर जानें ये बात
- सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक
Tuesday, March 31

