उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया।तिब्बती मार्केट के पास एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात कोतवाली डालनवाला क्षेत्र की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शहरभर के चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
चौंकाने और हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात राज्य के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई जहां से सचिवालय और पुलिस मुख्यालय मात्र 500 मीटर दूर हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास को ₹1105 करोड़ की स्वीकृति
- दून पुलिस का नाइट एक्शन: तय समय के बाद खुले बार, मालिकों पर मुकदमा
- उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी, उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
- हल्द्वानी में गैस कालाबाजारी का शक: 10 सिलेंडर छोड़ फरार कर्मचारी, आयुक्त दीपक रावत ने FIR के दिए आदेश
- UPCL की तैयारी पूरी! कल बढ़ सकती हैं बिजली दरें
- गैस सिलिंडर डिलिवरी में बड़ा धोखा! OTP देने से पहले जरूर जानें ये बात
- सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक
- देहरादून में गोलियों की गूंज: 8 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी
- अल्मोड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘प्रोजेक्ट रूपांतरण’ रिलीज, सिज़ोफ्रेनिया पर संवेदनशील कहानी
- देहरादून: सीएम धामी ने डॉ. जितेन ठाकुर को दिया ‘साहित्य भूषण’ सम्मान
Tuesday, March 31

