हल्द्वानी: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
डीएम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और परिसर में घूमने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड व्यवस्था सही न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिली, जिस पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर 7 दिनों की रिकॉर्डिंग देखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी लगाई जाए, जिसमें स्पष्ट लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई निर्धारित एजेंट नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 30 इंस्पेक्टर-SI के तबादले
- देहरादून: BEO धनवीर बिष्ट 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस का बड़ा एक्शन
- देहरादून फायरिंग कांड: CM धामी ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- यात्रियों की सुगम, सुखद, सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार है सरकार: महाराज
- चमोली में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, गनीमत रही कोई घायल नहीं
- एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद
- देहरादून में 4 अप्रैल को रोजगार मेला: 60 पदों पर भर्ती
- पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, डीजीपी ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश।
- कालाढूंगी में ट्रैक्टर से जानलेवा हमला, कार को तीन बार मारी टक्कर!
- उत्तराखंड में अपराधियों पर ‘ऑपरेशन प्रहार’, सीएम धामी का सख्त आदेश
Thursday, April 2

