Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी ब्रेजा, 11 माह के मासूम समेत 3 की मौत
    • दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार ने मनाया होली मिलन समारोह।
    • बालिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: नंदा गौरा के 145.93 करोड़ जारी
    • हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली और लापरवाही की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित, 7 दिन में मांगे गए साक्ष्य
    • होली के त्योहार पर जनता में बनी असमंजस की स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य दैवज्ञ का बहुप्रतीक्षित बयान हुआ जारी।
    • हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात, 15 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
    • उत्तराखंड में 1600 करोड़ की पेयजल योजनाओं को कैबिनेट की हरी झंडी
    • देहरादून SSP की सख्त चेतावनी: थाना क्षेत्र में गड़बड़ी हुई तो प्रभारी पर होगी कार्रवाई
    • MDDA की बड़ी कार्रवाई: नियम तोड़ने पर ऋषिकेश का मल्टीस्टोरी बिल्डिंग सील
    • हल्द्वानी में बाघ का आतंक: जंगल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला
    Thursday, February 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»बालिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: नंदा गौरा के 145.93 करोड़ जारी
    उत्तराखंड देहरादून

    बालिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: नंदा गौरा के 145.93 करोड़ जारी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने डीबीटी की धनराशि
    देहरादून। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई।
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त अभियान है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
    मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2017 से संचालित यह योजना बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, बाल विवाह पर रोक लगाने तथा बेटियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी साबित हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11,000 रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज में लैंगिक असमानता दूर करने और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। नंदा गौरा योजना इसी सोच का परिणाम है, जो बेटियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।
    इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक मोहित चौधरी, नोडल अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, नीतू फुलेरा शिखा कंडवाल, शिवप्रसाद भट्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
    किस जिले में कितने लाभार्थी
    जनपद   जन्म पर लाभार्थी   12वीं उत्तीर्ण लाभार्थी
    अल्मोड़ा   643   2963
    बागेश्वर   240   1167
    चमोली   196   1761
    चम्पावत   285   1410
    देहरादून   678   2637
    नैनीताल   1012   3196
    पौड़ी    227   1990
    पिथौरागढ़    243    1936
    रुद्रप्रयाग    172   1235
    टिहरी    485     2775
    ऊधमसिंहनगर   1372    4772
    उत्तरकाशी     360    1496
    कुल योग    5913    27338
    कुल लाभार्थी : 33,251
    कुल वितरित धनराशि : ₹145.93 करोड़

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी ब्रेजा, 11 माह के मासूम समेत 3 की मौत

    February 26, 2026
    Read More

    दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार ने मनाया होली मिलन समारोह।

    February 26, 2026
    Read More

    हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली और लापरवाही की जांच के लिए संयुक्त समिति गठित, 7 दिन में मांगे गए साक्ष्य

    February 26, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी ब्रेजा, 11 माह के मासूम समेत 3 की मौत

    February 26, 2026

    दून न्यूज पेपर एजेंट एसोसिएशन पलटन बाजार ने मनाया होली मिलन समारोह।

    February 26, 2026

    बालिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: नंदा गौरा के 145.93 करोड़ जारी

    February 26, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?