दुखद : मैक्स वाहन खाई में गिरा, आठ लोग थे सवार उखीमठ। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर भीरी बाजार के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 6 घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया। जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। मक्कू में मेले से शनिवार देर शाम को लौट रहा मैक्स वाहन भीरी बाजार के समीप अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में आठ लोग सवार थे। वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े करीब…
Author: Aarogya Ganga
आंदोलनकारी पर हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालय पर उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून पुलिस लाईन में में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्य…
देहरादून उत्तराखंड, जिसे “देवभूमि” के नाम से जाना जाता है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर के लिए मशहूर है। इस राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 को हुई थी, और तब से यहाँ कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। उत्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है राज्य में अपने जन्म के बाद से लेकर अभी तक 25 साल पूरे किये जाने का सफर देखा है जिसमे राज्य की सरकारों का लेखा जोखा यहाँ के मतदाता बखूबी समझते है बीजेपी सरकार ने मुख्यमंत्री कई ऐसे लोगो को बनाया जो अपना कार्यकाल राज्य में पूरा नहीं…
प्रदेश में बनेंगे नए पर्यटन डेस्टिनेशन राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण रही पर्यटन विभाग की भूमिका देहरादून। राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा में पर्यटन विभाग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं एवं प्रदेश में तमाम पर्यटक सुविधाओं का लगातार विस्तार हुआ है। पर्यटन सेक्टर में निजी पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिए नई पर्यटन नीति 2023-30 लागू होने के बाद पर्यटन क्षेत्र में 1200 करोड़ की परियोजनाओं पर निजी निवेशकों ने कार्य प्रारंभ किया है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री मंत्री…
(गोपेश्वर से रजपाल बिष्ट) उत्तराखण्ड राज्य जब अपनी स्थापना का रजत जयंती समारोह मनाने जा रहा है तो तब राज्य निर्माण आंदोलन की पटकथा की यादें भी बरबस ताजा हो जाती हैं। इसी दौर में सरकार अथवा सत्ता की परवाह किए बिना एक ऐसा बड़ा नौकरशाह भी था जो राज्य निर्माण आन्दोलनकरियों के स्वर में स्वर जै उत्तराखण्ड राज्य का उदघोष कर डालता था। दरअसल बात वर्ष 1994 की है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन का ज्वार चरम पर था। इसी दौर में चमोली के जिलाधिकारी के पद पर आईएएस सत्यजीत ठाकुर आशीन थे। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन की चिंगारी पूरे…
देहरादून: कल उत्तराखंड स्थापना दिवस है. उत्तराखंड स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. उत्तराखंड स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में होगा. उत्तराखंड स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. पीएम मोदी देहरादून में ढाई घंटे रुकेंगे पीएम. उत्तराखंड स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है. कार्यक्रम को लेकर पुलिश प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. 11 बजे दून पहुंचेंगे देहरादून: पीएम मोदी 11:00 बजे देहरादून पहुंचेंगे. इसके बाद वे रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. कल पीएम मोदी…
हल्द्वानी, 8 नवंबर। शनिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आंचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में रेखा आर्य ने कहा कि मैराथन हमें फिटनेस, लगातार परिश्रम और प्रत्येक परिस्थिति में उम्मीद का दामन थामे रखने की सीख देती है। युवाओं को इन सभी गुणों को अपने अंदर विकसित करना चाहिए,…
भीमताल से अपने दोस्त के साथ बाइक पर हल्द्वानी लौट रहे दो युवकों को बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला सतुपरी निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र महेन्द्र पाल बीएसएनएल की केबल बिछाने का काम करता था। विगत दिवस उसका जन्मदिन था। देर रात वह अपने 35 वर्षीय दोस्त मोहित कुमार के साथ बाइक से भीमताल से हल्द्वानी लौट रहा था। जैसे ही दोनों एचएमटी…
रुद्रपुर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर नौ लाख 58 हजार तीन सौ अस्सी रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुनीश कुमार पुत्र देवराज निवासी गीतांजलि विहार किशनपुर वार्ड-3 ने पुलिस को बताया वह टाटा मोटर्स कंपनी सिडकुल पंतनगर में टीम मेंबर के पद पर कार्यरत है। बीते 11 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर बने टेलीग्राम अकाउंट पर यूजर नेम निशा शर्मा से मैसेज आया और बगैर इन्वेस्टमेंट के पार्ट टाइम काम करने पर प्रतिदिन 900 रुपये से 1250 रुपये कमाने के बारे…
राजधानी देहरादून में जल्द लोगों को स्ट्रीट डॉग से निजात मिलने वाली है. नगर निगम डॉग शेल्टर सेंटर बनाने की तैयारी में जुटा है. देहरादून: देहरादून में लोगों को स्ट्रीट डॉगों से जल्द राहत मिल सकती है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब देहरादून नगर निगम अब उन स्ट्रीट डॉग्स पर लगाम कसने जा रहा है. जो शहर में लोगों पर हमला करते हैं या जिनका व्यवहार एग्रेसिव हो गया है. नगर निगम ने इन डॉग्स के लिए राज्य का पहला डॉग शेल्टर सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. नई नीति के तहत ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई…
एंबुलेंस बनी परेशानी का सबब: रास्ते में ही बच्चे को जन्म देने को मजबूर हुई गर्भवती, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए बुलाई गई 108 एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई। दूसरी एंबुलेंस आने में देर हो गई और इसी बीच महिला ने खराब एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल से पहले एंबुलेंस में हुआ प्रसव ग्राम भटगांव (नगरासू) निवासी नीमा देवी, पत्नी गुरुदेव सिंह, को गुरुवार रात लगभग दो बजे तेज प्रसव पीड़ा…
नैनीताल- नैनीताल पुलिस के फास्ट एक्शन ने एक बड़ा अपराध होने से टाल दिया। गुरुवार को हुई इस पूरी घटना में अपराधियों की प्लानिंग और भागने की कोशिश पर पुलिस की तेज़ नाकाबंदी भारी पड़ गई। दरअसल, हरियाणा निवासी दीपक ने डायल 112 पर घबराई हुई आवाज़ में सूचना दी कि “कुछ लोग मेरे भाई राधा मोहन को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए हैं।”बस फिर क्या था,एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टी.सी. ने तुरंत अलर्ट जारी किया और जिले भर में नाकाबंदी और बैरियर चेकिंग के आदेश दे दिए।एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल खुद फील्ड में उतर गए, और कुछ ही समय…
रूद्रपुर: ऊधम सिंह नगर के लालपुर में इंटर्नशिप कर रही ओडिशा की 23 वर्षीय युवती की मकान मालिक के बेटे अमित ने हत्या कर दी। अमित ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवती के माता-पिता और बहन जेकेपुर रायगढ़ ओडिशा में रहते हैं। मृतका के ममेरे भाई ने बताया कि युवती ने बीटेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद उसका लालपुर की फैक्ट्री में छह महीने की इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ था। जिसके बाद युवती सृष्टि शर्मा लालपुर में कामेश्वर सिंह के मकान…
देहरादून : देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रही 02 बांग्लादेशी महिलाओ को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस तथा एल0आई0यू0 की संयुक्त टीम द्वारा सत्यापन अभियान के दौरान पकड़ी दोनो बांग्लादेशी महिलाये दोनो अभियुक्ताओ को नियमानुसार किया जायेगा डिपोर्ट जिस टैक्सी में बैठकर दिल्ली से देहरादून पहुंची थी अभियुक्ता, उसी के ड्राइवर को बातों में फंसाकर उससे करी शादी पूर्व में भी आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत पुलिस द्वारा जनपद में अवैध रूप से निवास कर रहे 07 बांग्लादेशी नागरिको को…
31 अक्टूबर को आरटीओ रोड स्थित मैदान में विश्राम कर रहे गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य किया गया था हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है. घटना से कुछ दिन पूर्व ही वह यूपी से काम करने के लिए हल्द्वानी आया था. गोवंशीय पशु से अमानवीय कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार: गोवंशीय पशु से अमानवीय कृत्य करने के मामले में मुखानी पुलिस ने एक आरोपी…
राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसों की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला जनपद चमोली से एसडीआरएफ टीम द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल। आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर के समीप एक वाहन (UK-14B 4828) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उक्त वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से अपर उपनिरीक्षक मंगल सिंह भाकोनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन…
