Author: Aarogya Ganga

व्हाट्सअप पर आने वाले किसी फाइल के पीछे .apk लगा हो,उसे किसी भी कीमत पर डाउनलोड न करें. ऐसा करने पर कंगाल हो सकते हैं. रुद्रपुर: नैनीताल पुलिस ने दोगांव के पास से चेकिंग के दौरान चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन समेत एटीएम, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, क्यूआर स्कैनर बरामद हुए हैं. जांच के दौरान दो खातों में 3 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन होना पाया गया है. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है. आरोपी apk फाइल लोगों को भेज कर उनके मोबाइल का…

Read More

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज संभालेंगे पदभार देहरादून: कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज दिल्ली दौरे से देहरादून लौटे. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान हरक सिंह रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे.आज गणेश गोदियाल देहरादून पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे. पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, दोनों सह प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे. गणेश गोदियाल का पॉलिटिकल करियर: गणेश गोदियाल के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो वो पहले भी उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. गोदियाल…

Read More

रिमोट सेंसिंग से हुई नई खदानों की पुष्टि देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में तांबे के विशालकाय भंडार का पता चलने के बाद वैज्ञानिक समुदाय में उत्साह बढ़ गया है। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शोध टीम ने वाडिया इंस्टीट्यूट में आयोजित जियो स्कॉलर मीट में इस महत्वपूर्ण खोज की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। शोध छात्रा पल्लवी उनियाल ने विभागाध्यक्ष प्रो. एमपीएस बिष्ट के नेतृत्व में यह अध्ययन किया है। पल्लवी के अनुसार, रुद्रप्रयाग के पोखरी के पास धनपुर–सिदौली क्षेत्र में 1950 के दशक में स्थानीय लोग तांबे का खनन करते थे और इसे घरेलू उपयोग में लाते थे। इसी ऐतिहासिक…

Read More

बनबसा। क्षेत्र के ग्राम सभा गुदमी के भैंसाभोज में रात्रि के समय आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए केसोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की, जिससे एक महिला घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित भीम सिंह गोवाड़ी ने तहरीर देकर बताया कि बीती रात करीब आधा दर्जन अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में रखी लगभग…

Read More

आगामी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहले से ज्यादा सतर्क दिखाई दे रहा है. देहरादून: उत्तराखंड में रविवार 16 नवंबर यानि आज होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक दिन पहले ही आयोग की टीमें परीक्षा केंद्रों पर जा पहुंची. इस दौरान परीक्षा कक्षा से लेकर वॉशरूम तक की स्थितियों को खंगाला गया. खास बात यह है कि पिछली बार वॉशरूम से ही प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आने के बाद वॉशरूम या इसके आसपास भी जैमर लगाने को लेकर अलग से व्यवस्था की गई. आगामी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…

Read More

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज बाल रोग विभाग के डॉक्टर्स ने 20 दिनों के गहन उपचार के बाद मासूम की जान बचाई. श्रीनगर गढ़वाल: गैरसैण-भराड़ीसैंण के चौरड़ा गांव से तीन माह का मासूम गंभीर सेप्सिस और बहुअंग विफलता (मल्टिपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम) जैसी जानलेवा स्थिति से जूझ रहा था. बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल श्रीनगर लाया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर थी. बच्चे की पल्स नहीं मिल रही थी. हार्ट सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा था. सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया.…

Read More

लक्सर (हरिद्वार)- हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लक्सर में अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े युवक पर फायर झोंक दिया। क्षेत्र में फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया। हरिद्वार में दिनदहाड़े मारी युवक को गोली घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार, लक्सर में मनीष (26) पुत्र मैनपाल को दिनदहाड़े गोली मार दी। मनीष को लक्सर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया। पहले भी कर चुके हैं फायरिंग का प्रयास बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले…

Read More

हल्द्वानी। जिले में 523 में से 49 स्कूलों ने यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। इसका खुलासा शिक्षा विभाग की ओर से बुलाई गई बैठक में हुआ। इस पर स्कूल प्रबंधकों को नोटिस दिए गए हैं। सरकारी बैठक में अनुपस्थित निजी स्कूल प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षा विभाग की ओर से आरटीओ रोड स्थित निजी स्कूल में शनिवार को निजी स्कूल के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने सभी निजी स्कूल प्रबंधकों से प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी बनाने, यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में…

Read More

देहरादून में हाई-प्रोफाइल मारपीट: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे ने कराई FIR, बोलैरो सीज देहरादून : देहरादून में एक हाई-प्रोफाइल मारपीट का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर कांस्टेबल राजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को सीज कर लिया है। ओवरटेक विवाद बना झगड़े की वजह, लैंड क्रूज़र और बोलेरो से रोककर मारपीट पीड़ित आर. यशोवर्धन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जा…

Read More

उत्तराखंड में उपनल कर्मचारियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से नया अपडेट सामने आया है. देहरादून: उपनल कर्मचारियों के मामले में धामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दिया है, जिसके बाद उपनल कर्मचारियों को नियमित किए जाने पर सरकार को अब जल्द फैसला लेना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि हाईकोर्ट पहले ही इन कर्मचारियों को नियमित किए जाने के लिए नियमावली बनाई जाने के आदेश कर चुका है, जबकि ऐसा नहीं होने की स्थिति में उपनल कर्मी अवमानना याचिका लगा चुके हैं. सरकार की रिव्यू पिटीशन खारिज: उत्तराखंड में उपनल…

Read More

हल्द्वानी में शांति योग धाम चैम्पियनशिप का शुभारंभ मंत्री ने कहा – योग और रोग विलोम शब्द, फिट उत्तराखंड मिशन की आधारशिला योग हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के बाद आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक दीदिप्तिमान हो रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग अब भारत की सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ विश्व का स्वास्थ्य…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड शासन के गृह सचिव शैलेश बगौली ने उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और सीमा क्षेत्रों में सघन चेकिंग करने के साथ ही विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्यवासियों से भी सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने का आग्रह भी किया। शुक्रवार को सचिवालय में गृह सचिव शैलेश बगौली ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इस दौरान गृह सचिव ने कहा कि राज्यों के बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहे। साथ ही…

Read More

उत्तराखंड की पहली ग्रीन बिल्डिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब बीजेपी कांग्रेस के नेता खुलकर इस बारे में सवाल कर रहे हैं. देहरादून: राजधानी देहरादून शहर के बीचों-बीच बना रही राज्य की पहली ग्रीन बिल्डिंग को लेकर न केवल कांग्रेस बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी अब सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. ग्रीन बिल्डिंग को लेकर हरीश रावत ने राज्य और केंद्र सरकार के साथ-साथ कार्यदाई संस्था पर सवाल खड़े किए हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ग्रीन बिल्डिंग को लेकर सवाल खड़े किये हैं. देहरादून के पुराने रोडवेज डिपो की…

Read More

हल्द्वानी: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और भारतीय हिंदी प्राध्यापक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। देशभर से पहुंचे हिंदी प्राध्यापक, शोधार्थी और साहित्यकारों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी साहित्य ने स्वाधीनता संग्राम की अग्नि को शब्दों और विचारों की शक्ति से सदैव प्रज्वलित रखा है। यह समाज को नई दिशा देने वाला सशक्त माध्यम है। उन्होंने साहित्य की ऐतिहासिक भूमिका और उसकी सामाजिक उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। इसी दौरान उत्तराखंड…

Read More

उत्तराखंड पुलिस ने 15 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के आरोपी को दुबई से पकड़ा, इंटरपोल ने किया रेड कार्नर नोटिस जारी। उत्तराखंड पुलिस की सीबीसीआईडी ​​टीम ने यूएई से एक वांछित अपराधी को प्रत्यर्पित करवाया। पिथौरागढ़ निवासी जगदीश पुनेठा नाम का आरोपी, 2021 में अपने साथियों के साथ निवेश पर आकर्षक रिटर्न के बहाने कई लोगों को ठगने के आरोप में धोखाधड़ी के एक मामले में दर्ज होने के बाद से फरार था। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज आरोपी ने दुबई भागने से पहले कथित तौर पर लोगों से 15 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी।…

Read More

दिल्ली से नेपाल जा रही कार किच्छा में दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत, तीन घायल उधमसिंहनगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से नेपाल जा रही डिज़ायर कार किच्छा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार नेपाल मूल की महिला जयंती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रीति भट्ट, करन सिंह और सुवास गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस…

Read More