उत्तराखंड परिवहन विभाग की तरफ से पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को नोटिस जारी किया गया है. देहरादून: पूर्व विधायक और बीजेपी नेता प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार सुर्खियों की वजह उनके बेटे दिव्य प्रताप सिंह का उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी के बेटे आर यशोवर्धन के साथ मारपीट का आरोप है. इस मामले में देहरादून में दिव्य प्रताप सिंह पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है. इस मामले के सामने आने के बाद देहरादून परिवहन विभाग की तरफ से भी प्रणव सिंह चैंपियन को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस…
Author: Aarogya Ganga
चमोली/पोखरी: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष एक बार फिर डराने वाला सबूत बनकर सामने आया है। विकासखंड पोखरी के पाव गांव की एक महिला पर बुधवार को जंगल में घास लेने के दौरान भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला रातभर एक पेड़ के सहारे छिपी रही, ताकि दोबारा हमला न हो पाए। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया, तो महिला जंगल में खून से लथपथ हालत में मिली। भालू ने उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव कर दिए थे। कैसे हुआ पूरा…
बिना लाइसेंस, बिना बिल के स्कूटी से हो रही थी नशीले पदार्थों की तस्करी, कोतवाली काशीपुर व एसओजी की टीम ने दबोचा तस्कर उधम सिंह नगर: 2 दिन पहले ही देश भर में नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ मनाई गई थी. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सीएम धामी ने नशामुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर कहा था कि- नशे का प्रसार वैश्विक स्तर पर एक ‘साइलेंट वॉर’ की तरह हो रहा है. ऐसा ही उत्तराखंड में दिखाई दे रहा है. काशीपुर पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में यूपी के एक नशा तस्कर से लाखों रुपयों की कंट्रोल्ड ड्रग…
देहरादून: मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के 11 नवीन निर्माण कार्यों के लिए राज्य स्तरीय एम्पावर्ड समिति की बैठक में संस्तुत ₹ 37.34 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में अग्निशमन सेवाओं एवं आधुनिकरण हेतु स्वीकृत ₹ 79 करोड़, राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकास खण्ड पाबौ में सीकू तिमली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 3.2्र्र्र्र6 करोड़ के साथ ही विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में पीपलडाली से म्यूण्डा ललवाली तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य…
देहरादून। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत आयोग ने 50.28 करोड़ का समायोजन बिलों में करने को कहा है। यह राहत जनवरी के बिलों में नजर आएगी। अप्रैल से जून की तिमाही में यूपीसीएल ने एफपीपीसीए की गणना के आधार पर मंजूरी के लिए नियामक आयोग में पिटीशन फाइल की थी। नियामक आयोग ने इस अवधि में बिजली खरीद लागत अनुमान से कम करने के चलते 50.28 करोड़ रुपये का नकारात्मक एफपीपीसीए स्वीकृत किया, जिसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। आयोग…
सीएम बोले ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करें सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, फेक न्यूज या नकारात्मक नैरेटिव की भी प्रभावी काट कर सकते हैं। बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संचार और सूचना के आदान-प्रदान का सबसे तेज और…
भिक्षावृत्ति रोककर बच्चों को स्कूल लाने का प्रयास, एक प्रेरक मॉडल, अभिनव पहल- सीईओ राज भट्ट एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ राज भट्ट का इंटेंसिव केयर सेंटर विजिट, भिक्षावृत्ति-निवारण व शिक्षा सुधार में जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहा इंटेंसिव केयर सेंटर में बच्चों से रूबरू हुए सीईओ राज भट्ट, बच्चों के भविष्य निर्माण में हर संभव योगदान का दिया भरोसा, इंटेंसिव केयर सेंटर में बच्चों को कंप्यूटर, संगीत, योग, खेलकूद एक्टिविटी के साथ मिल रही निःशुल्क शिक्षा एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ एवं फाउंडर श्री राज भट्ट ने बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा बाल विक्षावृत्ति निवारण तथा…
उत्तराखंड में नैनीताल की खतरनाक पहाड़ियों में घूमने गए छात्रों में से एक 17 वर्षीय छात्र लापता हो गया था। रुद्रपुर से आए छह छात्रों का समूह नैना पीक और कैमल्स बैक ट्रैक पर गया था। लौटते समय पहले पहुंचने की होड़ में ग्रुप के दो हिस्से हो गए। इसी दौरान एक छात्र जयस रास्ता भटककर जंगल की गहराई में चला गया। दोस्तों को फोन पर उसने बताया कि वह किसी झरने की ओर भटक गया है, लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन बैटरी खत्म होने से बंद हो गया। देर शाम तक खोजबीन के बाद छात्र पुलिस के पास…
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “यूनिटी मार्च” का आयोजन बाघ के हमले में मारी गई रानी देवी के परिजनों से भी की मुलाकात पौड़ी (चौबट्टाखाल)। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्र के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उनके आदर्शों पर चलकर प्रदेश में सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उक्त बात प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने…
देहरादून: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के अंतर्गत विभिन्न संकायों के 142 असिस्टेंट प्रोफेसर का परीक्षा परिणाम विषयवार घोषित कर दिया है। चयन आयोग की ओर से चयनित इन संकाय सदस्यों को शीघ्र ही प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दी जाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की स्थाई नियुक्ति के लिये विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 439 पदों पर सीधी भर्ती के लिये अधियाचन भेजा गया था। जिसके क्रम में चयन बोर्ड…
Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रुद्रपुर से घूमने आया एक युवक चीना पीक में अचानक गायब हो गया है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है। बुधवार सुबह तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि लड़का अपने पांच दोस्तों को साथ यहां घूमने आया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला नैनीताल के चीना पीक इलाके का है। जहां निवासी रुद्रपुर 12वीं का छात्र जयश कार्की अपने दोस्तों के साथ घूमने आया हुआ था।…
देहरादून: फिक्की की ओर से आयोजित ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025’ में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य (उभरता हुआ) का खिताब मिलेगा। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश को गौरव हासिल करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरे राज्यवासियों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को प्रदेश के खेल विकास के प्रति समर्पण और खेलों के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों का जीवंत प्रमाण बताया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखंड की खेल नीतियों और खिलाड़ियों के समर्पण की प्रमाणिकता है, जिसने उत्तराखंड की खेल छवि को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन की स्थापना के लिए विस्तृत कार्ययोजना (रोडमैप) शीघ्र तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थ स्थलों एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों का समग्र विकास किया जाए। इससे स्थानीय युवाओं…
नैनीताल। कानपुर से घूमने आए कुछ पर्यटकों को तल्लीताल क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा कार में लगाए गए जैमर को तोड़कर कार ले जाना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। हालांकि बाद में गलती स्वीकारने पर जुर्माना भर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। मंगलवार को कानपुर निवासी अभिषेक अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार तल्लीताल पुलिस चौकी के समीप ही पार्क कर दी। पुलिस की ओर से कई बार मुनादी के बाद भी वाहन नहीं हटाया गया, जिस पर पुलिस ने नियम अनुसार कार में पार्किंग जैमर…
रुड़की के शख्स ने शहर के नामी डॉक्टर का नंबर गूगल से ढूंढा, उस नंबर पर कॉल करने के बाद ठगी का शिकार हो गया रुड़की: हरिद्वार जनपद के रुड़की में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां पर साइबर ठगों ने एक शख्स को ठगी का शिकार बनाया है. शख्स की मां के बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये उड़ा दिए. आरोप है कि यह पूरी वारदात गूगल पर नंबर सर्च कर डॉक्टर से संपर्क करने और उसके बाद फोन पर भेजे गए लिंक से धोखाधड़ी वाला एप डाउनलोड कराने के बहाने अंजाम दी…
हल्द्वानी : मलेशिया के कुआलालंपुर में 8 से 17 नवंबर तक आयोजित कॉमनवेल्थ अंतरराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में उत्तराखंड के नन्हे खिलाड़ी तेजस तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का मजबूत परिचय दिया है। तेजस ने क्लासिकल फॉर्मेट में खेले गए 9 राउंड में 5.5 अंक अर्जित किए और अपनी स्टेंडर्ड फिडे रेटिंग में 42 पॉइंट की बढ़त दर्ज की। अंतिम मैच में हार के कारण वह पदक से मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन अत्यंत प्रभावशाली रहा। वहीं, कॉमनवेल्थ ब्लिट्ज इवेंट में तेजस ने अपनी बिल्ट्ज़ रेटिंग में 48 पॉइंट की बढ़त दर्ज करते हुए अंडर–8…
