ऊपरी यमुना नदी बोर्ड की 9वीं रिव्यू कमेटी की बैठक में सिंचाई मंत्री ने रखा उत्तराखंड का पक्ष देहरादून/नोएडा। ऊपरी यमुना नदी बोर्ड की 9वीं रिव्यू कमेटी की बैठक प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य में सिंचाई की कमी से पर्वतीय इलाकों में उगने वाली नकदी फसल फल, सब्जी आदि की उत्पादकता में कमी से पलायन का जिक्र करते हुए उत्तराखंड राज्य को उसकी मांग के अनुसार यमुना जल आवंटित किए जाने का अनुरोध किया। नोएडा, गौतम बुद्ध नगर स्थित ऊपरी यमुना नदी बोर्ड भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में भारत सरकार, जल…
Author: Aarogya Ganga
बहुत से लोग माइग्रेन का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं. कुछ लोगों को बार-बार माइग्रेन का दर्द होता है, इसलिए यह उपाय आजमाएं माइग्रेन एक आम लेकिन गंभीर सिरदर्द है जिसमें सिर के एक तरफ बहुत तेज दर्द होता है. ज्यादातर मरीजों को ऐसा महसूस होता है जैसे कोई उनके सिर में ड्रम बजा रहा हो. इस दौरान, मरीजों को न सिर्फ तेज रोशनी बल्कि आस-पास की आवाजें भी महसूस होती हैं, कभी-कभी जी मिचलाने और उल्टी के साथ. एक आम गलतफहमी यह है कि सिर्फ दवा से ही इस बीमारी से आराम मिल सकता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का…
हरिद्धार: जनपद हरिद्धार में कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम जियापोता में गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर निवासी दो भाई साकिब और वासिक पासपोर्ट बनवाने के लिए घर से बाईक पर सवार होकर आज सुबह निकले थे। बताते हैं कि ग्राम जियापोता में सामने से आ रही दूसरी बाईक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों…
आज देहरादून मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन (WSDM 2025) तथा 20वाँ उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC 2025) का आयोजन, 28 से 30 नवम्बर 2025 तक ग्राफिक एरा (डीम्ड-टू-बी) विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित किए जाएंगे। ये आयोजन हिमालयी क्षेत्र की पारिस्थितिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वैश्विक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, वैज्ञानिक संस्थानों, नवोन्मेषकों, युवा नेतृत्व, आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों और समुदाय प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर भारत की वैज्ञानिक प्रणाली और आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने…
बिल्डिंग निर्माण को लेकर यूकाडा की टीम ने टेक्निकल जानकारी जुटाई है. हवाई मार्गों से भी सर्वे किया गया है. हरिद्वार: 2027 अर्द्धकुंभ मेले से पहले हरिद्वार सीसीआर टॉवर का विस्तार किया जाएगा. पुराने टावर के बराबर में ही रोड़ीबेलवाला मैदान में नई बिल्डिंग बनाई जाएगी. इस बिल्डिंग की छत पर आधुनिक हेलीपैड बनाया जाएगा. यह उत्तराखंड की पहली ऐसी सरकारी बिल्डिंग होगी, जिसकी छत पर हेलीकॉप्टर न सिर्फ लैंड करेंगे बल्कि उड़ान भी भर सकेंगे. 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना को हाई पावर कमेटी से अनुमति मिल गई है. बुधवार को यूकाडा की टीम…
उत्तराखंड के राजभवन में बीते दिन उद्भव 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान दिवस के अवसर पर संविधान शपथ और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल ने एआई पॉलिसी सॉफ्टवेयर का भी लॉन्च किया। राज्यपाल ने कहा कि आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का युग है और आने वाले समय में एआई का पूर्ण रूप से विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से हर प्रकार की समस्या का समाधान किया जा सकता है और तकनीकी क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि…
उत्तराखंड हाईकोर्ट में 2021 की आपदा राहत सामग्री घोटाले से जुड़ी जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। यह मामला उधम सिंह नगर में सस्ता गल्ला योजना के तहत वितरित किए जाने वाले 99 क्विंटल से अधिक अनाज के खराब होने और डीएम के आदेश के बावजूद दोषियों से वसूली माफ किए जाने से जुड़ा है। रिकॉर्ड प्रस्तुत न करने पर कोर्ट सख्त मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संबंधित विभाग की ओर से मूल रिकॉर्ड पेश न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरा मूल रिकॉर्ड हर हाल में…
देहरादून में आज सुबह एक सीएससी सेंटर को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की टीम ने की है। टीम ने सहारनपुर रोड स्थित देवभूमि सीएससी सेंटर पर अचानक रेड की। इस दौरान गंभीर खामियां मिलनी, जिसके बाद केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी और तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान टीम को केंद्र में निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले, जिनकी जानकारी संचालक अब्दुल वसीम और आसिफ नहीं दे सके। इसके अलावा रेट लिस्ट, प्रमाणपत्र पंजिका और लेन-देन का रिकॉर्ड भी उपलब्ध…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की और सबके साथ आत्मीय वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर चाय का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने हेतु ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास…
मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: प्रदेशभर के ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों में अलाव के साथ ही सभी रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख़्ता व्यवस्था हो अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ रहे ठंड को देखते हुए प्रदेशभर में रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही ठंड एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रेन बसेरों में सभी उचित व्यवस्था की जाए तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कंबल उपलब्ध…
उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कें लगातार जाम की समस्या से जूझ रही हैं। पहाड़ों पर बढ़ती पर्यटकों की संख्या और विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैनीताल पहुंचते हैं। इससे तल्लीताल डांठ से छावनी कार्यालय तक का मार्ग जामग्रस्त रहता है। इसी समस्या के समाधान के लिए शासन ने नैनीताल–भवाली राज्य मार्ग के 300 मीटर हिस्से को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से भेजे गए 1.12 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति देते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। इसके बाद लोनिवि ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव और वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते की स्पाइन का ऋषिकेश एम्स में सफल ऑपरेशन हुआ जो फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में है और कुछ समय बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। आईएफएस अधिकारी डॉक्टर पराग मधुकर धकाते को मंगलवार को रुद्रप्रयाग के कालीमठ में आधिकारिक दौरे पर थे जहां घोड़े से नीचे गिरने के कारण उनकी स्पाइन में गंभीर चोट आई थी। मिली जानकारी के अनुसार आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते मंगलवार को रुद्रप्रयाग में आधिकारिक दौरे पर गए थे जहां कालीमठ में निरीक्षण के दौरान…
सहालग सीजन में हल्द्वानी के जाम से निपटने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़े निर्देश दिए हैं। अब बारात की लंबाई 200 मीटर तक सीमित, हाई-बेस डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित और रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण बैन। जानें नए नियमों के खास बिंदु। हल्द्वानी। सहालग सीजन शुरू होते ही उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में यातायात जाम की समस्या विकराल रूप ले लेती है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को सख्त कदम उठाते हुए बारात आयोजनों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दी और अभियोजन विभाग की पत्रिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नए आपराधिक कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अभियोजन विभाग को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग को डिजिटलीकरण के कार्य के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी। अभियोजन विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार…
इकबालपुर नहर के निर्माण, बनबसा बैराज की मरम्मत, शुक्रताल सहित कई विषयों पर चर्चा देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बनवसा बैराज की मरम्मत, शुक्रताल घाट पर पर्याप्त जल की उपलब्धता और जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर के निर्माण की इजाजत देने का उनसे अनुरोध किया है। प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास…
प्रभावित परिवारों की मुआवजा राशि बढ़ने पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त पौड़ी। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकास खंड जयहरीखाल, ग्राम बौंठ निवासी श्रीमती सतीश्वरी देवी पत्नी सुरेन्द्र प्रसाद के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि महिलाएं काम के सिलसिले में अकेले न जाकर समूह में जायें। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्वतीय जनपदों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों और उनसे आम जन की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पंचायत विभाग के अधिकारियों को अनटाइड फंड से रिहायशी इलाकों…
