Author: Aarogya Ganga

पौड़ी: पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत एक दुखद हादसा हो गया। बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 02 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 04 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैठाणी पुलिस के अनुसार पैठाणी स्योली मोटर मार्ग पर बीती रात सड़क हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। हादसे में थाना पैठाणी के टीला गांव निवासी दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार घायल हो गए हैं। कार 02 रुद्रप्रयाग जिले और 04…

Read More

देहरादून शहर में लगातार बढ़ रही सड़क कटिंग की शिकायतों ने आखिर जिलाधिकारी सविन बंसल को कड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी की अगुवाई में क्यूआरटी टीम ने कई इलाकों में आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि गेल एजेंसी बिना अनुमति के अलग-अलग स्थानों पर सड़कें खोद रही थी, जबकि अनुमति वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई। इस लापरवाही को देखते हुए डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेल की सभी कार्य अनुमतियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दीं और दो महीनों का…

Read More

उत्तराखंड: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बना दी मस्जिद मदरसे मजारे ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू हुआ नैनीताल जिले में रामनगर कोसी नदी किनारे पुछड़ी बस्ती में सक्रिय भू माफिया नैनीताल जिले की रामनगर पालिका क्षेत्र से सटी कोसी नदी किनारे पुछड़ी में, रिजर्व फॉरेस्ट की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम आज तड़के शुरू हो गया है। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ये अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देश पर कोसी नदी किनारे उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए पिछले कई महीनों से कवायद की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक वन विभाग की सरकारी…

Read More

जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान सरयू नदी के तट पर पहुंचकर वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया। इसके उपरांत इंडोर स्टेडियम पहुंचकर नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली। हमारी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उत्तराखंड…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में उत्तराखंड की देवडोलियों और लोक देवताओं के प्रतीकों और चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों के दिव्य स्नान एवं भव्य शोभायात्रा के आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक वैभव और समुद्ध लोक परंपरा के साक्षी बनने का सौभाग्य अर्जित कर सकेंगे।…

Read More

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 दिसंबर 2025 को अल्मोड़ा जिले का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा धनखल क्षेत्र में केंद्रित रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर ग्राम विजयपुर तोक धनखल स्थित अस्थायी हेलिपैड पर पहुंचेंगे। हेलिपैड से वे 3:25 बजे प्रस्थान कर 3:30 बजे ग्राम धनखल, द्वाराहाट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 3:45 बजे तक ठहरेंगे। इसके बाद, वे 3:45 बजे धनखल से वापस रवाना होंगे और 4:00 बजे पुनः अस्थायी हेलिपैड विजयपुर तोक धनखल पहुंचकर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

सैलानियों को भा रहा सिटी फॉरेस्ट पार्क, पर्यटकों ने की एमडीडीए द्वारा दी जा रही सुविधाओं की तारीफ पार्क की हर दिन बढ़ती जा रही है लोकप्रियता, बड़ी संख्या में प्रतिदिन पहुंच रहें है लोग, पार्क से सहस्त्रधारा क्षेत्र में बढ़ी पर्यटन की संभावनाएँ- बंशीधर तिवारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और हरित-शहरीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम सिटी फॉरेस्ट पार्क आज देहरादून की नई जीवनधारा बन चुका है। उद्घाटन के बाद से ही यह पार्क न केवल स्थानीय निवासियों की पहली पसंद बनकर उभरा है, बल्कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से आने वाले सैलानियों के लिए…

Read More

डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक बढा गई बौद्धिक दिव्यांग जनों का हौसला बौद्धिक दिव्यांग समाज के अभिन्न अंग; उनके हितो की रक्षा; सुलभ वातावरण मुहैया कराना हमारा परम दायित्वः डीएम बौद्धिक दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में जोड़ना है लक्ष्य; सरकार; प्रशासन निरंतर प्रयासरत् देहरादून। विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रफेल होम संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु एक जागरूकता ‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’  का आयोजन किया गया।‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ का शुभारंभ जिलाधिकारी  सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने दून लाइब्रेरी चौक से गुब्बारे उड़ाकर किया। इस आयोजन में लगभग 300 बौद्धिक दिव्यांगजन, बच्चे शामिल…

Read More

रामनगर। ग्राम उमेदपुर में रविवार सुबह एक 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रसपाल सिंह पूरेवाल के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना का…

Read More

मुर्शिदाबाद (प. बंगाल) में निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज बेलडांगा में प्रस्तावित ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कबीर ने कहा कि कोई भी ताकत उन्हें रोक नहीं सकती और हाई कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईंटें लेकर समारोह स्थल पर जुट रहे हैं। केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस द्वारा कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। विवाद बढ़ने के बाद TMC ने 4 दिसंबर को कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Read More

रामनगर में रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर लंबे समय से दिख रहे सांभर को रेस्क्यू कर लिया गया है. रामनगर: लंबे समय से रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कोसी बैराज के पास लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने सांभर को आखिरकार वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. लगातार पर्यटक और राहगीर उसके साथ सड़कों पर सेल्फी ले रहे थे. वहीं कई लोग उसे बिस्कुट जैसे अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ भी खिला रहे थे. जिसके बाद वन विभाग ने सांभर को रेस्क्यू करने का विचार बनाया. इस सांभर हिरण की वजह से रामनगर–हल्द्वानी मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति भी बन रही थी.…

Read More

उत्तराखंड के देहरादून हरिद्वार और ऋषिकेश से चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया. देहरादून: हवाई यात्रा के साथ-साथ उत्तराखंड में ट्रेन मार्ग पर भी असर पड़ा है. देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जहां दोपहर एक बजे तक चार फ्लाइड कैंसिल हुई है तो वहीं रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के चलने वाले करीब 24 ट्रेन अगले पांच दिनों तक प्रभावित करेंगी. कई ट्रेनों के रद्द किया गया है तो कुछ ट्रेनों शॉर्ट टर्मिनेट.…

Read More

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे वन्यजीव हमलों को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को लोकसभा में गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ों में भालू और गुलदार के हमले खतरनाक स्तर तक बढ़ गए हैं और हालात कर्फ्यू जैसे बनते जा रहे हैं। सांसद बलूनी ने संसद में केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि पिछले तीन हफ्तों में चार लोगों की मौत और 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की घटनाएं साबित करती हैं कि यह अब सामान्य परिस्थिति नहीं है। बच्चों का स्कूल से निकलना, महिलाओं का…

Read More

हरिद्वार। जिला अस्पताल की मोर्चरी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात से मोर्चरी में रखे पंजाबी धर्मशाला, ज्वालापुर के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी (36) के शव को चूहों द्वारा कुतर दिए जाने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव थे। मोर्चरी के अंदर चूहे दौड़ते नजर आए, जिसके बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार, लखन शर्मा की शुक्रवार…

Read More

हल्द्वानी- अनियंत्रित वाहन का शिकार हुए भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को आई गंभीर चोटें चेकिंग के दौरान हुआ हादसा नशे में धुत बताया जा रहा है स्कार्पियो चालक रक्षित हर्बोला स्कार्पियो का नम्बर UK04AK9211 है पुलिस ने स्कार्पियो सहित चालक को लिया हिरासत में मेडिकल के साथ ही कार्यवाही में जुटी कोतवाली पुलिस।

Read More

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सिख समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे आक्रोशित सिख समाज के लोगों ने आज देहरादून के घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। विवाद बढ़ता देख हरक सिंह रावत ने तुरंत माफी मांग ली। दरअसल कल यानी शुक्रवार को वकीलों के धरने में शामिल होने आए हरक सिंह रावत ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाषण के बीच में जोश-जोश में सिख समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। घटना से जुड़ा एक 25 सेकेंड का वीडियो…

Read More