Author: Aarogya Ganga

सरकारी नौकरियों की बड़ी सौगात : DSSSB, ISRO, SAIL, DTC समेत कई विभागों में भर्तियां नई दिल्ली। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB), इसरो वीएसएससी, एसएफआईओ, हरियाणा पावर यूटिलिटीज, यूपी लोक सेवा आयोग, रेल विकास निगम, सेल और दिल्ली परिवहन निगम में आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी तय तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 🔹 डीएसएसएसबी (DSSSB) पद: सहायक शिक्षक कुल पद: 1180 अंतिम तिथि: 16 अक्तूबर, 2025 योग्यता: स्नातक, डिप्लोमा व अन्य…

Read More

इस मारपीट में करीब तीन युवक घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया मसूरी: गुरूवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब पिक्चर पैलेस चौक पर दो युवकों के गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते कहासुनी जबरदस्त झगड़े में तब्दील हो गई. मेला खत्म होने के बाद लौट रही भारी भीड़ के बीच हुए इस बवाल से माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया. इस बवाल में तीन युवक घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोग भी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आये. बताया जा रहा है कि शहर में…

Read More

2 अक्टूबर का दिन उत्तराखंड के इतिहास का काला अध्याय है. इस दिन मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड हुआ था. देहरादून: आज मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी है. इस मौके पर शहीद स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें सीएम धामी ने शिरकत की. इससे पहले सीएम धामी ने देहरादून शहीद स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम धामी ने कहा राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है. हमारी सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर संकल्पित है. उनके हितों और…

Read More

दशहरे की पूर्व संध्या पर देहरादून के राजपुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजपुर थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। वीआईपी मानी जाने वाली व्यस्ततम राजपुर रोड पर हुए इस हादसे से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने थानाध्यक्ष को मौके से भागने नहीं दिया। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है…

Read More

2 अक्टूबर का दिन उत्तराखंड के इतिहास का काला अध्याय है. इस दिन मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड हुआ था. देहरादून: आज मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी है. इस मौके पर शहीद स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इस कार्यक्रम में शहीद आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. सीएम धामी ने भी शहीदों को याद किया. सीएम धामी ने लिखा- रामपुर तिराहा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन। आपके अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखण्ड पृथक राज्य का गठन संभव हुआ. हमारी सरकार अमर शहीदों के…

Read More

विनोद चमोली मे कहा सीबीआई जांच से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं. देहरादून: उत्तराखंड पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी को लेकर प्रदेशभर में क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है.वहीं, इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली का बिल्कुल अलग बयान सामने आया है. उन्होंने कहा सीबीआई जांच की मंजूरी से प्रदेश की शाख पर बट्टा लगा है. लोग इसे खुशी का मौका समझ रहे हैं. उत्तराखंड सरकार से मिली पेपर लीक मामले में सीबीआई मंजूरी के बाद सबसे पहले जश्न पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर देखने को…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयादशमी और दशहरा पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्याग कर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज अहंकार से मुक्त होकर सत्य के मार्ग पर चलने और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 165 गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. रुद्रपुर: उत्तराखंड पुलिस ने इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है. पुलिस की तरफ से नशा तस्करों पर लगातार नकेल कसी जा रही है. इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में पुलिस ने 165 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी चावल के कट्टों में गांजे को भरकर उड़ीसा से उत्तराखंड लाया था. पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है. उधम सिंह नगर एसएसपी…

Read More

कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषित सीएम आवास कूच के कार्यक्रम को 3 अक्टूबर को पूरे जोर शोर से करने का आह्वान किया है. देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग) पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की घोषणा कर दी है. वहीं सीएम धामी से आश्वासन मिलने के बाद आठ दिनों से धरने पर बैठे बेरोजगारों युवाओं ने भी अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. इसके बावजूद भी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस संतुष्ट नजर नहीं आ रही है. कांग्रेस ने पेपर लीक मामले पर तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के शीतकाल के लिए कपाट बंद होने की तिथियां पंचांग के अनुसार निर्धारित कर दी गई हैं। गंगोत्री धाम: 22 अक्तूबर को बंद होंगे कपाट गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। कपाट अन्नकूट पर्व पर, सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में विधिविधान के साथ बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद, मां गंगा की भोगमूर्ति को विग्रह डोली में आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना…

Read More

दशहरा से पहले महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर,जानिए कितने बढ़े दाम। नई दिल्ली- त्योहारों के मौसम की शुरुआत में आम लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू उपयोग वाले 14 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से मंहगा हो गया है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट आज से 16 रुपये तक बढ़ा दिया है. 14…

Read More

देहरादून: मर्चेंड नेवी में तैनात देहरादून के एक युवक का सिंगापुर-चीन के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में जहाज से लापता हो जाना परिजनों के लिए चिंता का विषय बन गया है। युवक के लापता होने की सूचना स्वजनों को 20 सितंबर की शाम को मिली, जिसके बाद से परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। परिवार का शक है कि उसे जहाज के अंदर ही बंधक बनाया गया हो सकता है। नरेंद्र राणा, जो संजय कॉलोनी पटेलनगर देहरादून के निवासी और तिलवाड़ा जैली गांव रुद्रप्रयाग के मूल निवासी हैं, ने बताया…

Read More

उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत के मामले में बड़ा अपडेट है. उत्तराखंड पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. देहरादून: उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत के मामले की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है. उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में गठित एसआईटी सभी पहलुओं की जांच करेगी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल डिटेल और पत्रकार के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों के बयान शामिल हैं. उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने इसकी पुष्टि की. उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ के मुताबिक, पत्रकार राजीव प्रताप…

Read More

देहरादून बवाल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोमवार रात शहर में बवाल के प्रयास को पुलिस ने नाकाम किया था. देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सोमवार देर रात उपद्रव की कोशिश करने वाले लोगों पर प्रतिक्रिया जारी की है. सीएम धामी ने मामले को अशांति और उपद्रव पैदा करने की सोची समझी साजिश करार दिया. सीएम धामी ने उपद्रव पैदा करने वालों पर दंगा विरोधी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी की चेतावनी भी दी. दरअसल, शहर के पटेल नगर थाना क्षेत्र में सोमवार 29 सितंबर देर रात कुछ लोगों की भीड़…

Read More

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद देहरादून में जमकर हंगामा हुआ. कुछ लोगों ने सड़कों पर उतरकर माहौल खराब करने का प्रयास किया. देहरादून: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून रात को बवाल हो गया था. सोमवार 29 सितंबर देर रात पटेल नगर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए थे. लाल पुल के पास लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी. इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की. साथ ही सड़क जाम कर शहर का माहौल खराब करने का भी प्रयास किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए…

Read More

देहरादून में दशहरे मेले की तैयारी अंतिम चरण में है. इस बार परेड ग्राउंड में 121 फीट लंबा रावण के पुतले के दहन किया जाएगा. देहरादून: देश भर में दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. क्योंकि दशहरा पर्व आने में महज दो से तीन दिन का ही वक्त बचा है, जिसके चलते तमाम जगहों पर लगाए जाने वाले दशहरे मेले को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद चल रही है. उत्तराखंड में भी तमाम जगहों पर दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है. राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में दशहरा मेले की तैयारियां जोरों शोरों पर चल…

Read More