Author: Aarogya Ganga

कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने की स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की जमकर तारीफ अल्मोड़ा/देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित वर्ष 2025 के मेडिकल छात्रों की व्हाइट कोट सेरेमनी में सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को चरक शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरे मनोयोग के साथ करने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में अल्मोड़ा से सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा अल्मोड़ा से ही कांग्रेस विधायक मनोज तिवाड़ी ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के विकास कार्यों की जमकर…

Read More

‘पत्तों’ की दुनिया में पुलिस ने फेंका ‘ताश का इक्का’,13 दबोचे गए!आरोपियों के कब्जे से 4,51,500 रुपये नगद,ताश की 52 पत्तियां और दो लूडो डाइस बरामद। भीमताल (नैनीताल)- उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमताल क्षेत्र में संचालित एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। शनिवार देर शाम एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों पर पुलिस टीम ने बाईपास रोड स्थित एक निजी टेंट हाउस परिसर में छापा मारकर 13 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4,51,500 नगद, ताश की 52…

Read More

उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू का फाइनल मैच दोपहर में 3.30 बजे शुरू होगा. देहरादून: आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू का फाइनल है. फाइनल मैच देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें नैनीताल टाइगर्स का सामना हरिद्वार से होगा. इसके बाद उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन टू की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. इसमें स्थानीय कलाकारों से लेकर बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करेंगें. उत्तराखंड प्रीमीयर लीग इवेंट होस्ट कर रहे स्पार्क संस्थापक राजीव खन्ना ने बताया आज दिन में 3:30 बजे से फाइनल मैच शुरू होगा. ये मैच शाम 7:30 या 8:00 बजे तक चलेगा. मैच के…

Read More

पुलिस प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति की अत्यधिक नशा कर गिरने से मौत होना मान रही है. रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर के ब्लॉक रोड स्थित चारदीवारी के अंदर एक खाली मैदान से एक सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव काफी पुराना होने के चलते डीकमपोस्ट हो गया है. इस कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई. पुलिस टीम लापता लोगों के रिकॉर्ड सहित फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराने में जुटी हुई है. हालांकि पुलिस संभावना जताते हुए प्रथम दृष्टया अत्यधिक नशे में होने और घटना स्थल पर गिर कर मौत होना मान…

Read More

पीड़ित एजेंट्स ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है. पुलिस ने सभी खाते फ्रीज कर दिये हैं. फरार आरोपियों की तलाश जारी है. देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित दून समृद्धि निधि लिमिटेड नाम की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने आम जनता को अधिक ब्याज पर रुपए देने का लालच देकर करीब 47 करोड़ की धोखाधड़ी की है. फाइनेंस कंपनी के 100 से अधिक एजेंट एसएसपी कार्यालय पहुंचे. सभी ने अपने पैसे वापसी को लेकर एसएसपी से गुहार लगाई. इस मामले में थाना नेहरू कॉलोनी में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. दून समृद्धि निधि…

Read More

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने खुद संभाला मोर्चा, बोले बिना स्वीकृति भूमि काटने या निर्माण करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई एमडीडीए ने लगभग 26 बिघा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक अवैध व्यवसायिक एंव आवासीय निर्माण सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने शिमला बाईपास, मेहुवाला माफी, हरबजवाला, बुद्धपुर, नया गांव और विकासनगर क्षेत्र में एक साथ अभियान चलाते हुए कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और कई भवनों…

Read More

हाथी ने मंदिर परिसर में रखे फूल प्रसाद और अन्य सामग्री को तहस-नहस कर दिया रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बीती देर रात एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई. जंगल से भटक कर आया एक जंगली हाथी मंदिर परिसर तक पहुंच गया. हाथी करीब दो घंटे तक मंदिर में उत्पात मचाता रहा. आश्चर्य की बात यह रही कि हाथी ने मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 40 सीढ़ियां चढ़ीं. इसके बाद हाथी ने मंदिर परिसर में रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया. मंदिर के पुजारी के अनुसार देर रात लगभग एक बजे के…

Read More

लक्सर उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया दोनों पक्षों का विवाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन है. लक्सर: कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर रायघाटी में रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. मामला पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति स्थापना और ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शुरू हुआ, जो इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव हो गया. उपद्रवियों ने पृथ्वीराज चौहान के लिए बनाए जा रही फाउंडेशन को भी तोड़ डाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत की…

Read More

महोत्सव में पूरे भारत और पड़ोसी देशों की कई लोक और शास्त्रीय कलाएं प्रदर्शित की जाएंगी. देहरादून: राजधानी देहरादून में विरासत महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव- 2025 का आयोजन 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा. जिसका शुभारंभ राज्यपाल करेंगे. साथ ही विश्व प्रसिद्ध उस्ताद अमजल अली खान के सरोद वादन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी. यह महोत्सव भारतीय और विश्वव्यापी लोक एवं शास्त्रीय संगीत, नृत्य, कला, शिल्प और इतिहास की संस्कृति का एक ऊर्जावान उत्सव है. विरासत के संस्थापक आरके सिंह ने कहा विरासत भारत की समृद्ध कलात्मक परंपराओं और धरोहर…

Read More

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीडीए ने धौरण रोड आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माणों पर सीलिंग की गई। सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण और दुकानों के बाहर किए गए कब्जे की शिकायतें प्राधिकरण और नगर निगम को लगातार प्राप्त हो रही थीं। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना था कि…

Read More

पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा थल बैंक से पेंशन लेने आये थे. घर लौटते वक्त वे हादसे का शिकार हो गये. पिथौरागढ़: सीमांत पिथौरागढ़ में शुक्रवार शाम को ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई. जिससे कार सवार पूर्व फौजी और ड्राइवर की मौत हो गई. थल तहसील मुख्यालय से डुंगरीगाड़ा जा रही एक ऑल्टो कार थल से 9 किमी दूर मालाझूला के पास बेकाबू होकर खाई में गिर गई. मृतकों की पहचान डुंगरीगाड़ा निवासी पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा (65) और ड्राइवर सानीखेत निवासी तुषार चौहान (25) के तौर पर हुई है. जिनकी मौके पर ही मौत हो…

Read More

“समन्वय समिति” की बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में वन भूमि के कारण विकास कार्यों में आ रही रुकावट को लेकर लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पीएमजीएसवाई एवं वन विभाग की “समन्वय समिति” की बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सभी बाधाओं को दूर करने के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारियों को वन संरक्षण अधिनियम के कारण होने वाली…

Read More

देहरादून विजयदशमी के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा मेले का माहौल उस समय बिगड़ गया जब रावण दहन के बाद युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति बवाल में बदल गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहीं धरने पर बैठ गया। रावण दहन के बाद शुरू हुआ विवाद सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही मैदान में 121 फीट ऊँचे रावण का पुतला धू-धू कर जला, उसी समय भीड़ में कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते…

Read More

बिजली चोरी में जेई व एक्सईएन निलंबित बिजलीघर में लगे फैक्टरी के मीटर में छेड़‌छाड़ की बात स्वीकारी, जांच में मौके पर ही हो गई पुष्टि देहरादून। बिजली घर से बिजली चोरी, स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ के आरोप में यूपीसीएल मुख्यालय ने जेई, एक प्रभारी अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया है। दरअसल, दो दिन पहले गुरुकुल नारसन स्थित यूपीसीएल के बिजली घर के बाहर से पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बिजलीघर में लगे वासू स्टील फैक्टरी के मीटर में छेड़छाड़ की बात स्वीकारी। मापक टीम ने जांच की तो मौके पर पुष्टि हो गई कि…

Read More

मसूरी-दून मार्ग पर कार खाई में गिरी है. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मसूरी: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला मसूरी से सामने आया है. मसूरी में देर रात को देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी वाले बैंड के पास लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की…

Read More

देहरादून  देवभूमि उत्तराखंड में विजयदशमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में इस बार मौसम ने थोड़ी बाधा डाली। जैसे ही रावण दहन की तैयारी हो रही थी, आसमान से बारिश की फुहारें गिरने लगीं। हालांकि, हल्की बारिश के थमते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड मैदान पहुंचे और परंपरा के अनुसार रावण दहन संपन्न कराया। परेड ग्राउंड में विशाल आयोजन देहरादून के परेड मैदान में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान पहले लंका दहन किया गया और उसके बाद 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अग्निबाण से प्रज्वलित किया…

Read More