Author: Aarogya Ganga

रुद्रपुर: जिले के कोतवाली क्षेत्र के सामिया लेक सिटी में दो पहिया वाहनों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक द्वारा वाहनों में आग लगाई है, जो कि सामिया लेक सिटी में रहता है. युवक पर तीन दिन पूर्व सोसाइटी की महिला ने घर में घुस कर छेड़छाड़ और शिकायत करने पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी युवक पर दिल्ली में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोगों ने एसएसपी से मुलाकात की. हत्या के मामले में जेल…

Read More

देहरादून पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. देहरादून: पटेल नगर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने बल्लूपुर के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने ऊपर चढ़े उधार को उतारने के लिए उसने चेन स्नेचिंग की योजना बनाई थी. आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चेन स्नेचिंग की रील देखकर घटना को अंजाम दिया था. साथ ही पुलिस से बचने के लिए घटना के दौरान अपनी मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट को निकाल दिया था और पहचान छिपाने के लिए…

Read More

बिल्लियों के बच्चों को लेकर चाचा और भतीजी के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद भतीजी शिकायत लेकर थाने पहुंची. देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत बिल्ली के बच्चों के पीछे एक संयुक्त परिवार में विवाद हो गया. बिल्ली के बच्चों को अशुभ मानकर एक भाई ने स्कूटर की डिग्गी में डाला और कहीं दूर छोड़ दिया. जिससे दूसरे भाई का परिवार नाराज हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली. जिसके बाद भतीजी ने अपने चाचा-चाची समेत उनके तीन बेटों पर बिल्ली के बच्चों के साथ क्रूरता करने और उन्हें जान…

Read More

ऋषिकेश में अक्षय ठाकुर ने अपने दोस्त अजेंद्र कंडारी के सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी. ऋषिकेश: मुनिकीरेती ढालवाला शराब के ठेके के पास विवाद के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक के दोस्त ने ही की है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद लोगों में गुस्सा है. मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शीशम झाड़ी निवासी 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी देर रात शराब के ठेके के पास पहुंचा. इस दौरान उसका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी…

Read More

हल्द्वानी टीपी नगर चौराहे के पास तेज रफ्तार थार चालक ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को रौंद दिया. हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. टीपी नगर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को रौंद दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गौर हो कि शहर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं. वहीं…

Read More

जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा का समापन गोपाल रावत हरिद्वार। श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा अपने अंतिम चरण में पवित्र आदि कैलाश पर्वत तथा ओम पर्वत के दर्शन व पूजा अर्चना कर सफलतापूर्वक माया देवी मंदिर हरिद्वार में पहुंच गई है। कल देर शाम हिमालय योगी महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज , छड़ी मेहनत श्री महंत पुष्कर गिरी ,श्री महंत पशुपति गिरी, श्री महंत रतन गिरी ,श्री महंत आकाश गिरी श्री महंत रूद्रानंद गिरी के नेतृत्व में पवित्र छड़ी यात्रा के पौराणिक मंदिर माया देवी जूना अखाड़ा पहुंचने पर अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री…

Read More

जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा का समापन गोपाल रावत हरिद्वार। श्री पंच दश नाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा अपने अंतिम चरण में पवित्र आदि कैलाश पर्वत तथा ओम पर्वत के दर्शन व पूजा अर्चना कर सफलतापूर्वक माया देवी मंदिर हरिद्वार में पहुंच गई है। कल देर शाम हिमालय योगी महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज , छड़ी मेहनत श्री महंत पुष्कर गिरी ,श्री महंत पशुपति गिरी, श्री महंत रतन गिरी ,श्री महंत आकाश गिरी श्री महंत रूद्रानंद गिरी के नेतृत्व में पवित्र छड़ी यात्रा के पौराणिक मंदिर माया देवी जूना अखाड़ा पहुंचने पर अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री…

Read More

खुंदक में इडिफाई स्कूल शिक्षिका कनिका का महीनों से जारी नही कर रहा था वेतन, तंग आकर शिक्षिका द्वारा इस्तिफा देने पर अनुभव प्रमाण पत्र भी रोका नन्ही बेटियों संग डीएम को धन्यवाद देने कलेक्ट्रेट पंहुची शिक्षिका कनिका; मिला समाधान; वेतन; प्रमाण पत्र रातोरात स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका के वेतन चैक व अनुभव प्रमाण पत्र किया जारी; डीएम ने शिक्षिका को सौंपा अनुभव प्रमाण पत्र; डीएम ने लिया संज्ञान: 2 माह का वेतन सुरक्षा राशि दबाए बैठा था नामी गिरामी स्कूल, अनुभव प्रमाण देने में भी थी आनाकानी स्कूल प्रबन्धन ने शिक्षिका का लम्बित वेतन, सुरक्षा राशि 78966 धनराशि को…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर…

Read More

हल्द्वानी: जिले के जिला जज हरीश गोयल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने शुक्रवार को हल्द्वानी उपकारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर का भ्रमण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय से बातचीत कर यह जाना कि बंदियों को किन-किन व्यवस्थाओं का लाभ मिल रहा है। अधिकारियों ने कुछ बंदियों से भी बातचीत कर उनके रहन-सहन और सुविधाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पत्रकारों…

Read More

हल्द्वानी साकेत कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक झोपड़ी में आग लगने से जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया. हल्द्वानी: बीती देर रात हल्द्वानी के लालडांट क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी में बटाई पर रहने वाले एक परिवार की झोपड़ी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया. धमाके की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. झोपड़ी में लगी भीषण आग: घटना के समय झोपड़ी में रहने वाला परिवार दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव गया हुआ था. गनीमत रही कि झोपड़ी के अंदर…

Read More

नर्सिंग होम में ऑपरेशन होने के बाद महिला बीमार रहने लगी, दूसरे अस्पताल में सर्जरी के दौरान पेट से पट्टी का गोज निकला था देहरादून: राजधानी देहरादून के एक नर्सिंग होम पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. महिला के पेट में पट्टी का गोज छोड़े जाने के मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है. महिला के पेट में पट्टी का गोज छोड़ने की जांच शुरू: तीन सदस्यीय जांच कमेटी में एसीएमओ डॉ प्रदीप राणा, कोरोनेशन अस्पताल के सर्जन डॉक्टर आरके टम्टा, वरिष्ठ गायनोकोलॉजिस्ट डॉ…

Read More

वाहन चालक तुन की लकड़ी के गिल्टे ले जा रहा था, वो वन विभाग की टीम को वैध कागजात नहीं दिखा पाया देहरादून: वन विभाग ने देहरादून IT पार्क पर अवैध पेड़ कटान से भरी गाड़ी को छापा मार कर पकड़ा. वाहन को जब्त करके कानूनी कार्रवाई के लिए आगे भेजा गया है. राजधानी देहरादून में खुलेआम लकड़ी तस्करी की घटना से हड़कंप मच गया. IT पार्क से पकड़ी अवैध पेड़ कटान की लकड़ी से भरी गाड़ी: शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय वन प्रभाग मसूरी ने अवैध पेड़ कटान पर कार्रवाई करते हुए देहरादून आईटी पार्क में लकड़ी के गिल्टों से भरे वाहन को…

Read More

अल्मोड़ा से दुखद घटना सायं लगभग 3.00 से 04.00 बजे कनारीछीना के पास एक ऑल्टो कार UK 01 TA 1564 लगभग 30 मी0 गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 02 युवक सवार थे।जिसमें एक युवक की दुःखद मृत्यु हो गई।पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक और मृतक के शव को खाई से निकाला गया।घायल-नीरज 30 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी- पारखेत बागेश्वरमृतक-महिपाल उम्र 35 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह निवासी-जमराड़ी बैंड अल्मोड़ा

Read More

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हल्द्वानी पुलिस ने लाखों की चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया. हल्द्वानी: पहाड़ी जनपदों से चरस खरीद कर मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचने आए एक तस्कर को उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 2 किलो से अधिक चरस बरामद हुई है. बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपए आंकी जा रही है. आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस तस्कर के तार खंगाल रही है. आरोपी पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा…

Read More

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के गांव में आयोजित रामलीला के दौरान कुछ युवकों ने उत्तराखंड की महिलाओं पर पटाखे फेंक दिए थे पौड़ी गढ़वाल: कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र में रामलीला के दौरान हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस खुद हंगामे में फंस गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों ने पुलिस टीम को दौड़ा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए 22 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 महिलाओं समेत 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश…

Read More