Author: Aarogya Ganga

आरोपी युवकों ने घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया रुद्रपुर: आईटीआई थाना पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद घटना को सड़क हादसे में तब्दील करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से एक हॉकी और डंडे बरामद किए हैं. साथ ही टक्कर मार कर घायल करने वाली कार को भी कब्जे में लिया है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला किया. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. उधम सिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र…

Read More

तबादला लिस्ट में 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लिया गया है. इन्हें पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में जिम्मेदारी दी गई है. रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र एक्शन में हैं. एसएसपी मणिकांत मिश्र ने 9 निरीक्षकों के तबादले किये हैं. साथ ही 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लिया है. इन तीन 3 निरीक्षकों से कोतवाली का चार्ज वापस लेते हुए उन्हें पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू को पीआरओ एसएसपी पुलिस कार्यालय से किच्छा कोतवाली प्रभारी बनाया गया है. किच्छा कोतवाल धीरेन्द्र कुमार को पीआरओ पुलिस कार्यालय बनाया…

Read More

देहरादून में आज तीन शोभा यात्रा निकाली जाएंगी. जिसे लेकर दून पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. देहरादून: :31 अक्टूबर को प्रकाश पर्व के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा के मद्देनजर यातायात प्लान किया गया है. शोभा यात्रा दोपहर 1 बजे से शाम 6 तक निकलेगी. साथ ही रन फॉर यूनिटी को लेकर भी सुबह के समय डाइवर्जन प्लान किया गया है. वहीं, श्री 1008 श्री मज्जिन्नद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मद्देनजर निकलने वाली शोभायात्रा का रूट प्लान किया है. यह शोभायात्रा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निकलेगी. प्रकाश पर्व शोभा यात्रा यातायात प्लान शोभा…

Read More

गोल्ज्यू महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति को सहेजना और नई पीढ़ी को उससे जोड़ना है. अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में गोल्ज्यू महोत्सव की धूम है. ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में शुरू हुए सात दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव में कला, संगीत और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. देशभर के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी लोक परंपराओं और नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. गुरुवार को जीजीआईसी ड्योरीपोखर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए मल्ला महल पहुंची. यहां दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया…

Read More

उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण को लेकर भी एक बार फिर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है. देहरादून: लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद पहाड़ी राज्य उत्तरांचल यानी उत्तराखंड मिला. राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर जहां सरकार एक तरफ रजत जयंती वर्ष के रूप में राज्य स्थापना दिवस मना रही है तो वहीं उत्तराखंड राज्य का गठन के लिए बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को लेकर भी राज्य सरकार बड़ी तैयारी कर रही है. उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थवाल ने बताया कि स्वाभाविक रूप से यह सर्वाधिक और सर्वसाधारण सत्य है कि…

Read More

प्रदेशभर में हर साल इगास व बग्वाल लोकपर्व को धूमधाम से मनाया जाता है. देहरादून: राज्य स्थापना को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार, प्रदेश के 25वें स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है. जिसके तहत प्रदेश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य रूप से अगले एक साल तक प्रदेश भर में बृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. जिसकी शुरुआत उत्तराखंड के लोकपर्व इगास/बग्वाल के साथ ही शुरू हो जाएगी. दीपावली त्यौहार के 11वें दिन उत्तराखंड राज्य में बूढ़ी दीपावली यानी इगास का आयोजन किया जाता…

Read More

ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित भागीरथी धाम के समीप एक बच्चे के गंगा में डूबने की खबर है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शाम तक बच्चे का सुराग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रांतर्गत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी आदित्य रतूड़ी (13) पुत्र दिनेश प्रसाद रतूड़ी गुरुवार को अपने अन्य साथियों के साथ शाम करीब 4 बजे गंगा नदी में नहाने गया था। बताया गया कि नदी की गहराई का सही अनुमान न लगा पाने के कारण वह अचानक गहराई में चला गया और…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालकुआं क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण और कोतवाली लालकुआं प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं SOG टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गायत्री शक्ति पीठ के सामने रोड पर चेकिंग के दौरान राजा शानू पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को…

Read More

राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सड़क हादसों में आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं. देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी चौक के पास आज सुबह चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया. बस के कुचलने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. आईएसबीटी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम भेजा. साथ ही बस चालक को हिरासत और बस को कब्जे में लिया. वहीं…

Read More

हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार उन्होंने विपक्ष की तारीफ कर उत्तराखंड के विकास में बड़ा योगदान बताया है। उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की रही है बड़ी भूमिका: गणेश जोशी बता दें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी दौरे पर थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस की बड़ी भूमिका बताई है। जोशी ने कहा कि राज्य में विकास में कांग्रेस की भी बड़ी भूमिका रही है। एनडी तिवारी ने दिया विकास में अहम योगदान: जोशी मंत्री गणेश जोशी ने आगे कहा कि उत्तराखंड…

Read More

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार को ऋषिकेश और पूरे गढ़वाल मंडल में परिवहन सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस चक्का जाम के कारण बसें, टैक्सियाँ, जीप और अन्य व्यावसायिक वाहन सड़कों से नदारद रहे, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। कई लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुँच सके। खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधन न मिलने से परेशानी हुई। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें परिवहन महासंघ…

Read More

जिला प्रशासन देहरादून की पहल; एम्स ऋषिकेश के सहयोग से एकीकृत परामर्श, उपचार और पुनर्वास सुविधा उपलब्ध देहरादून। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से नशामुक्त उत्तराखंड की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून ने एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। उत्तर भारत का पहला राजकीय “मॉडल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र” रायवाला में स्थापित किया गया है, जिसका संचालन 1 नवम्बर से शुरू होगा। यह नशा मुक्ति केंद्र एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी से लैस है और यहां एक ही नंबर पर परामर्श, चिकित्सा उपचार एवं पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसका संचालन “सोसायटी प्रमोशन ऑफ यूथ एण्ड मासेस” संस्था द्वारा किया जाएगा, जिसे जिलाधिकारी ने मात्र दो माह में चयनित कर केंद्र…

Read More

कालसी चकराता मोटर मार्ग पर अचानक से ही वाहन के पीछे लदी पराली मे आग लग गई. विकासनगर: कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ के समीप पराली से भरी चलती यूटिलिटी में आग लग गई. वाहन में आग लगने के बाद सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से जल गई है. मौके पर पंहुची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया. इन दिनों पछूवादून मे धान की कटाई पूरी कर ली गई है. खेतों से ग्रामीण किसान अपने पशुओं के लिए चारा,पराली वाहनों में लोड कर गांव ले जा रहे हैं. पिछले कुछ…

Read More

6 नवंबर को हल्द्वानी में रजत जयंती कार्यक्रम होगा. जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा ले सकते हैं. रामनगर: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार हल्द्वानी में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है. राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 6 नवंबर को होगा. इसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी पहुंचे. उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान…

Read More

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रंम के मौके पर पीएम मोदी दौरा करेंगे. देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल का वक्त पूरा हो रहा है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार इस 25वें वर्षगांठ को ऐतिहासिक और यादगार बनाना चाहती है. जिसके लिए प्रदेश भर में तमाम बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. खास बात यह है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड पहुंचेंगे. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे की तारीख फाइनल हो गई है. पीएम मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे. पहले तय कार्यक्रम के…

Read More

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में एक व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई। दो अज्ञात युवकों ने व्यापारी से हजारों की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने पार्षद के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, मुखानी निवासी भवान सिंह की मटरगली में जूते की दुकान है। बताया गया कि बुधवार दोपहर वे किसी काम से पैदल बद्रीपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवक उनका पीछा करने लगे। आईजी कैंप कार्यालय के पास स्थित मंदिर के समीप दोनों युवकों ने व्यापारी को घेर…

Read More