Author: Aarogya Ganga

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही किमी की दूरी हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट के राजमा चावल में मरा हुआ कॉकरोच निकला। जिसको लेकर जब स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट संचालक के बात की गई तो वह अपनी गलती मानने के बजाए कहने लगे की उन्होंने स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में कॉकरोच मारने की दवाई डाली है जिसके कारण कॉकरोच खाने में घुस गए। शनिवार करीब 5 बजे लक्ष्य सहाय, सुरेल सैफी व जाहिद अली खाना खाने के लिए हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में गए जिसके बाद उन्होंन दो पनीर डोसा, आलू पूरी व राजमा चावल…

Read More

हल्द्वानी। कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे हादसे का शिकार हो गया। ज्योलीकोट के समीप दो गांव क्षेत्र में मटियाली बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में चालक समेत दिल्ली के 16 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर निवासी 15 पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया हुआ था। दर्शन के बाद शनिवार देर रात पर्यटक टेंपो ट्रैवलर से…

Read More

देहरादून। महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य का जनपद देहरादून में 03.11.2025 को प्रस्तावित आगमन / भ्रमण / प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआई भ्रमण के दौरान शहर के निर्धारित मार्ग का प्रयोग किया जाना है। कार्यक्रम हेतु महानुभावों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत उपयोग में लिये जा रहे मार्गो को जीरो जोन किया जाना है। जिस कारण वीवीआईपी भ्रमण के दौरान शहर क्षेत्र के निम्न स्कूलों को असुविधा एवं समस्या का सामना करना पड़ सकता है:- अतः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की आख्या 31.10.2025 के क्रम में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उपरोक्त वर्णित समस्त स्कूलों में 03 नवम्बर, 2025…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी देहरादून में तमाम रूट डायवर्ट रहेंगे. देहरादून: शहर मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में यातायात प्लान किया गया है और यह यातायात प्लान 2 नवंबर और 3 नवंबर तक रहेगा. साथ ही 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 तक भारी वाहनों के लिए नो-एन्ट्री प्लान भी तैयार किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लैंडिंग के 10 मिनट पहले कैंब्रियन हॉल स्कूल से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा. साथ ही वाटिका तिराहा से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा…

Read More

देहरादून 01 नवम्बर, 2025। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंध की जायें। मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकपर्व इगास के अवसर पर आज जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील वसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौंर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता की तथा राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की स्थलीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान जान-माल की क्षति उठाने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक कुलदीप सिंह नेगी वन श्रमिक एवं सते सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में पुराने बिजली मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज़ी से चल रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अब तक 3,30,295 उपभोक्ताओं के मीटर स्मार्ट मीटरों से बदले जा चुके हैं। गढ़वाल मंडल में कुल 9,62,035 विद्युत उपभोक्ताओं में से 1,46,183 उपभोक्ताओं को अब स्मार्ट मीटर की सुविधा मिल चुकी है। इसमें देहरादून दक्षिण विद्युत वितरण खंड में सबसे अधिक 32,606 मीटर लगाए गए हैं। वहीं, कुमाऊं मंडल के 6,25,833 उपभोक्ताओं में से 1,84,112 मीटर बदले जा चुके हैं। इस क्षेत्र में काशीपुर वितरण खंड (उधम सिंह नगर) में सबसे ज्यादा 25,874 मीटर बदले गए हैं।…

Read More

रूद्रपुर साइबर थाना पुलिस ने बीएसएफ के रिटायर्ड इंस्पेक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 60 लाख रुपये हड़पने वाले फर्जी सीबीआई अधिकारी को हरियाणा के गुड़गांव गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर को व्हाट्सएप कॉल कर मनी लॉंड्रिंग में फंसाने का डर दिखाकर 16 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नैनीताल जिले के बैतलग्घाट निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर ने बीते जुलाई में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया…

Read More

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत खोजबीन शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल जल पुलिस और थाना पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं। अब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सर्च…

Read More

नई दिल्ली/श्रीकाकुलम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ के दौरान 9 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना जताई। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा, “आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से अत्यंत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ…

Read More

राष्ट्रपति 3 नवंबर को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेगी. इसके बाद सड़क मार्ग से राजभवन जाएंगी. रामनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय नैनीताल जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है. जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया राष्ट्रपति 3 नवंबर को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर पहुंचेगी. जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वह सड़क मार्ग से नैनीताल राजभवन के लिए रवाना होंगी. जहां रात्रि…

Read More

राजधानी देहरादून में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. देहरादून: फर्जी वेबसाइट बनाकर निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है. साइबर ठगों ने पीड़ित को मोटे मुनाफे का प्रलोभन देकर 46 लाख रुपए की ठगी कर डाली. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ठगी की जांच कर रही है. फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी: जानकारी के अनुसार डालनवाला…

Read More

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव आज से शुरू होकर 11 नवंबर तक चलेगा. जिसके कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. देहरादून: आज से उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष उत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत होने जा रही है. उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के मौके पर आज सीएम धामी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम धामी राज्य की उपलब्धियों के साथ ही चुनौतियों के बारे में जानकारी देंगे. साथ ही सीएम धामी आने वाले सालों का रोडमैप भी बताएंगे. सीएम धामी अपनी सरकार के कामों की भी रिपोर्ट देंगे. राज्य स्थापना दिवस के मौके तीन नवंबर को विधानसभा विशेष सत्र बुलाया जा रहा है. जिसमें…

Read More

रूद्रपुर-उधम सिंह नगर जनपद के पीपल पड़ाव रेंज के अन्तर्गत तिलपुरी इलाके में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ जंगल से गुजर रही रेलवे लाइन पर एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही हाथी पास में बने एक गड्ढे में जा गिरा, जो दलदल में बदल चुका था। वही हैरानी की बात यह है कि हाथी पिछले 15 घंटे से अधिक समय तक दलदल में फंसा तड़पता रहा… लेकिन वन विभाग उसे बाहर निकालने में नाकाम साबित हुआ। रेस्क्यू टीम और मशीनें मौके पर पहुंचीं, कोशिशें भी की गईं, लेकिन हाथी को निकालने में…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (SDACP) लाभ देने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के दंत शल्य चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय शासन के पूर्व के आदेश संख्या-654 (जुलाई 2016) और संख्या-154 (4 फरवरी 2019) के आधार पर लिया गया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की गई संस्तुति के आधार…

Read More

देहरादून। कारगी चौक के निकट स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ बेकरी में काम करने वाले तीन आरोपितों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोपित छात्राओं को जबरन बेकरी के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान शोर मचने पर लोग एकत्र हो गए। इस दौरान दो आरोपितों को पकड़ लिया जबकि एक फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पहुंचे भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और बेकरी सीज करने…

Read More