Author: Aarogya Ganga

रुद्रपुर। पंतनगर में ठेकेदारी का काम करने वाला एक युवक तीन माह से रहस्यमय तरीके से लापता है। पिता का कोई सुराग न मिलने पर अब उसकी दो मासूम बेटियां अपने चाचा के साथ उसकी तलाश में निकल पड़ी हैं। दोनों बच्चियां हाथों में पिता की तस्वीर लिए सड़क-सड़क घूमकर लोगों से उनके बारे में पूछ रही हैं। जानकारी के अनुसार, महादनपुर सिहुलिया सुकरौली बाजार थाना हाटा, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी शत्रुघ्न मदेशिया पंतनगर में पत्नी किरन और दो पुत्रियों के साथ रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। करीब तीन माह पहले वह पत्नी को ससुराल छोड़ने के लिए कुशीनगर…

Read More

हरिद्वार: घर से स्कूल के लिए निकली गायब हुई तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने यूपी के मथुरा से 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर को रूड़की कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी क्रमशः 12 और 14 वर्षीय बेटियां और उनकी एक दोस्त सुबह घर से स्कूल के जाने और रात होने के बाद भी वापस नही आने की बात कहकर उनके खोज की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्च्यिों की तलाश…

Read More

देहरादून: राज्य में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापकों के रिक्त 2100 पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिसके तहत जनपदवार रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन पत्र आमंत्रित की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि वर्तमान में प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के करीब 2100 पद रिक्त हैं, जिनमें से लगभग 451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्व से ही उच्च न्यायालय में निर्णयाधीन है। इन पदों को छोड़कर शेष 1649 रिक्त पदों…

Read More

IND-W vs SA-W World Cup Final: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप फाइनल में 52 रनों से हराकर पहला वर्ल्ड कप जीत लिया है. हैदराबाद : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई है. आज नवी मुंबई के डी.वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ्रीका 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.3…

Read More

वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र लिया गया निर्णय महामहिम राष्ट्रपति महोदय के 3 नवंबर 2025 को प्रस्तावित देहरादून दौरे के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के 24 स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। पहले शनिवार रात 20 स्कूलों में छुट्टी की गई थी। जबकि, रविवार शाम को इसमें चार और स्कूल जोड़ दिए गए। यह निर्णय वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और संभावित यातायात व्यवधानों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश में कहा…

Read More

रामनगर में पुलिस ने कैंटर से 44 किलो गांजा बरामद किया. साथ ही पुलिस ने गांजे के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया. रामनगर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक कैंटर वाहन से 44 किलो से अधिक गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद किए गए गांजे की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी मात्रा में गांजा बरामद…

Read More

सुरक्षा, परंपरा और हिमालयी वास्तुकला के संगम से समृद्ध हुआ राष्ट्रपति निकेतन परिसर देहरादून। माननीय राष्ट्रपति ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं- पैदल पार पुल (फुट ओवर ब्रिज) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राजपुर रोड पर बने 105 फीट लंबे पैदल पार पुल ने अब राष्ट्रपति निकेतन और आगामी राष्ट्रपति उद्यान (132 एकड़ परिसर) के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित कर दिया है। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹9 करोड़ की…

Read More

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1454 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। 62 शोधार्थियों को विद्या वारिधि और 3 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधि प्रदान की गई, जबकि 615 विद्यार्थियों को परास्नातक और 774 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन की विविध वनस्पतियों पर आधारित दो पुस्तकें ‘फ्लोरा ऑफ राष्ट्रपति भवन’ एवं ‘मेडिसिनल प्लांट्स ऑफ राष्ट्रपति भवन’ की प्रतिलिपियाँ भी…

Read More

देहरादून: राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को हिमालयन संस्कृति सभागार में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और सचिव वीवीआरसी पुरूषोत्तम के निर्देशन में पशुपालन प्रदर्शनी का शुभारंभ निदेशक पशुपालन डॉ. उदय शंकर पांडेय ने किया। इस दौरान पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं और अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नौटियाल ने बताया कि नौ नवंबर तक प्रदेश में दो हजार किसान क्रेडिट कार्ड, पांच सौ सीएम राज्य पशुधन मिशन पत्र और दो सौ ग्राम्य गो सेवकों का चयन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड…

Read More

खटीमा: मंडी समिति के पीछे रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक के बंद बोरे में एक महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है…जिसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। सूचना के अनुसार रविवार तड़के शिव कालोनी नौगवांठग्गू निवासी रवि देव ने पुलिस के 112 नंबर पर कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसएसआई ललित मोहन रावल, एसआई पंकज महर और एसआई विजय बोहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्लास्टिक के बंद बोरे…

Read More

शनिवार दोपहर कॉलटैक्स के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति की नहर में गिर कर बहने की सूचना मिली थी. रुद्रपुर: काठगोदाम कॉलटैक्स नहर में एक मजदूर के गिरने की सूचना मिली. जिसके बाद देर रात तक काठगोदाम पुलिस ने सिंचाई विभाग, जलपुलिस और फायर पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया. रातभर की मेहनत के बाद भी मजदूर का कोई भी सुराग नहीं लगा. जिसके बाद आज एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया गया. 24 घंटे बाद नहर में बहे राजमिस्त्री का शव बरामद हुआ. है. काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित कॉलटेक्स में नहर में गिर कर एक मजदूर के बहने की…

Read More

पतंजलि विश्वविद्यालय के सुनहरे अक्षरों में आज लिखा जाएगा ऐतिहासिक पल, राज्यपाल, सीएम धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल पतंजलि विश्वविद्यालय बहादराबाद में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करने के लिए कार्यक्रम के तहत देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से पतंजलि योगपीठ पीठ पहुंची।” इससे पहले महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सेना के विशेष विमान से देहरादून पहुंची। जहां पर गवर्नर जनरल गुरमीत सिंह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई हैं। वहीं…

Read More

नैनीताल में 3 और 4 नवंबर को ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित – राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू नैनीताल।जनपद नैनीताल में 3 और 4 नवंबर 2025 को माननीय राष्ट्रपति भारत गणराज्य के भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा कारणों से पूरा नैनीताल जिला “Drone–No Fly Zone” घोषित किया गया है। इस अवधि में किसी भी प्रकार के ड्रोन, कैमरा ड्रोन, या फोटोग्राफी ड्रोन को उड़ाना सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा। नैनीताल पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि आदेश के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। “किसी भी…

Read More

शाहरुख खान का 2 नवंबर को 60वां बर्थडे है और देश-विदेश से फैंस भारी संख्या में ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा हो गए हैं, जबकि वहां रेनोवेशन चल रहा है। शाहरुख ने फैंस को हिंट दिया था कि वह मिलने आएंगे और उसी दीदार के इंतजार में फैंस हैं। शाहरुख खान का 2 नवंबर को 60वां बर्थडे है और फैंस जश्न में डूब गए हैं। वो आधी रात को किंग खान के बर्थडे मनाने के लिए ‘मन्नत’ के बाहर जमा हो गए हैं, जबकि वहां रेनोवेशन का काम चल रहा है। शाहरुख अभी कहीं और रह रहे हैं, पर उनके खास…

Read More

देहरादून । महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून में सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष आदेश जारी किया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त/राजस्व/प्रोटोकॉल) कृष्ण कुमार मिश्र ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत यह आदेश जारी करते हुए राष्ट्रपति के निवास और भ्रमण क्षेत्रों के आसपास Silent Zone (ध्वनि प्रतिबंधित क्षेत्र) घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति के देहरादून में प्रवास के दौरान 2 नवंबर 2025 सुबह 10 बजे से 3 नवंबर 2025 शाम 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण पर विशेष नियंत्रण…

Read More

हल्द्वानी में 16 साल की गर्भवती नाबालिग का निकाह कराने पर हड़कंप। युवक की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने माता-पिता पर बाल विवाह अधिनियम और युवक पर POCSO के तहत मुकदमा दर्ज किया। जानें पूरा मामला। हल्द्वानी: हल्द्वानी में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ 16 वर्ष की गर्भवती नाबालिग का जबरन निकाह करा दिया गया। इस मामले ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। आरोपी युवक की मां की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसके बाद किशोरी के माता-पिता और निकाह करने वाले युवक…

Read More