Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • UPCL की तैयारी पूरी! कल बढ़ सकती हैं बिजली दरें
    • गैस सिलिंडर डिलिवरी में बड़ा धोखा! OTP देने से पहले जरूर जानें ये बात
    • सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक
    • देहरादून में गोलियों की गूंज: 8 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी
    • अल्मोड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘प्रोजेक्ट रूपांतरण’ रिलीज, सिज़ोफ्रेनिया पर संवेदनशील कहानी
    • देहरादून: सीएम धामी ने डॉ. जितेन ठाकुर को दिया ‘साहित्य भूषण’ सम्मान
    • ब्रेकिंग: देहरादून में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव
    • पिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
    • Breaking News: देहरादून: ओवरटेकिंग विवाद में चली गोली, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत
    • देहरादून STF का बड़ा एक्शन: साइबर ठगों को ‘म्यूल अकाउंट’ देने वाला गैंग पकड़ा
    Tuesday, March 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»सिडकुल IT पार्क भूमि आवंटन में 4000 करोड़ घोटाले का आरोप: गायब फाइलों पर FIR और उच्चस्तरीय जांच की मांग
    उत्तराखंड

    सिडकुल IT पार्क भूमि आवंटन में 4000 करोड़ घोटाले का आरोप: गायब फाइलों पर FIR और उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaDecember 8, 2025Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सिडकुल, IT Park देहरादून में 4000 करोड़ की 98.5 एकड़ सरकारी भूमि आवंटन के संभावित घोटाले की ” ग़ायब फ़ाइल ” पर तत्काल FIR दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच हो ! – अभिनव थापर

    27 नवंबर 2025 को कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आयोजित अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिनव थापर ने सिडकुल IT पार्क देहरादून की 98.5 एकड़ सरकारी भूमि, जिसकी बाजार मूल्य ₹4,000 करोड़ से अधिक है, के आवंटन में भारी अनियमितताओं और रिकॉर्ड के गायब होने के मामले को उजागर किया था। यह प्रकरण उत्तराखंड के इतिहास के सबसे बड़े संभावित भूमि घोटालों में से एक के रूप में सामने आ रहा है।

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिनव थापर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक अगले दिन, 28 नवंबर 2025, सिडकुल प्रशासन ने “दस्तावेज़ उपलब्ध कराने” के नाम पर सिर्फ 2 पन्नों की नोटशीट दी—और वह भी सिर्फ 04.10.2002 तक की। वर्ष 2002 से वर्ष 2025 तक के सभी नोटशीट, निर्णय, अनुमोदन, आवंटन प्रक्रिया और फाइल मूवमेंट का पूरा रिकॉर्ड गायब है। यह स्थिति गहरी साजिश, रिकॉर्ड दबाने और करोड़ों की सरकारी भूमि से जुड़े दस्तावेज़ों को जानबूझकर मिटाने जैसे गंभीर अपराध की ओर संकेत करती है।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य सूचना आयुक्त के अंतिम आदेश (दिनांक 16 सितंबर 2025) में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि— “आंवटन प्रकिया फाइल की संपूर्ण प्रमाणित प्रति आवेदक को उपलब्ध कराई जाए।” इसके बावजूद आजतक पूरी फाइल की एक भी कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई, और 23 वर्षों का अत्यंत गंभीर सरकारी रिकॉर्ड आज भी गायब है। यह सूचना आयुक्त के आदेशों की खुली अवमानना है और सरकारी तंत्र में गहरे स्तर पर भ्रष्टाचार और फाइल छिपाने की आशंका को और मजबूत करती है।

    इन्हीं चिंताजनक तथ्यों के आधार पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिनव थापर ने मुख्यमंत्री, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव और सिडकुल MD को 03 दिसंबर 2025 को भेजे गए अपने पत्र में तत्काल FIR दर्ज कर, फाइल पुनर्निर्माण और उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की है।

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को किसी भी तरह दबने नहीं देगी। उन्होंने कहा—“ 98.5 एकड़ सरकारी भूमि जनता की अमानत है जिसकी वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ₹4,000 करोड़ है। फाइलें गायब होना, सूचना आयुक्त आदेशों की अवहेलना करना और रिकॉर्ड छिपाना एक बडे घोटाले का स्पष्ट संकेत देता है। सिडकुल को तत्काल FIR दर्ज कर, फाइल पुनर्निर्माण और उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच करवाकर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, यह भ्रष्टाचार का गंभीर विषय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    UPCL की तैयारी पूरी! कल बढ़ सकती हैं बिजली दरें

    March 31, 2026
    Read More

    सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक

    March 31, 2026
    Read More

    गैस सिलिंडर डिलिवरी में बड़ा धोखा! OTP देने से पहले जरूर जानें ये बात

    March 31, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    UPCL की तैयारी पूरी! कल बढ़ सकती हैं बिजली दरें

    March 31, 2026

    सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक

    March 31, 2026

    गैस सिलिंडर डिलिवरी में बड़ा धोखा! OTP देने से पहले जरूर जानें ये बात

    March 31, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?