उधमसिंह नगर: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। विभिन्न पदों पर कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (CEE) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। सेना ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (CEE) देशभर के 176 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए पांच विकल्प भरने होंगे, जिनमें से एक केंद्र आवंटित किया जाएगा। आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य रखा गया है। केवल प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
आयु सीमा में बदलाव
इस वर्ष अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव करते हुए आयु सीमा को बढ़ा दिया गया है। पहले यह सीमा 17½ से 21 वर्ष थी, जिसे अब बढ़ाकर 17½ से 22 वर्ष कर दिया गया है। आयु सीमा में यह वृद्धि उन युवाओं के लिए राहत लेकर आई है, जो पिछली बार पात्रता से बाहर हो गए थे।
उत्तराखंड के इन जिलों के युवाओं को मौका
अल्मोड़ा स्थित सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत उत्तराखंड के चार जिलों बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इस वर्ष अभ्यर्थियों को एक साथ दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे चयन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। टेक्निकल, क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए 12वीं कक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ट्रेड्समैन पदों के लिए 10वीं और 8वीं पास उम्मीदवार पात्र माने जाएंगे। महिला सैन्य पुलिस और नर्सिंग सहायक पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
बोनस अंकों का प्रावधान
भर्ती प्रक्रिया में खेल, एनसीसी और आईटीआई प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के खिलाड़ियों को अलग-अलग अंक प्रदान किए जाएंगे। एनसीसी ‘C’ प्रमाणपत्र धारकों को अधिकतम 20 अंक तक का लाभ मिल सकता है। यह प्रावधान योग्य और प्रशिक्षित युवाओं को अतिरिक्त अवसर देने के उद्देश्य से रखा गया है।
सेना की अपील: दलालों से सावधान रहें
सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित है। अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल या बिचौलियों के झांसे में न आने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या सेना भर्ती कार्यालय से ही संपर्क करने की अपील की गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डीएम की निरीक्षण जांच का त्वरित संज्ञान; गंभीर आरोप व साक्ष्य के चलते गिरी गाज
- रुद्रपुर : कोचिंग सेंटर संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
- Big Breaking: उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, CM धामी ने किया जोरदार स्वागत… प्रदेश अध्यक्ष भट्ट भी रहे साथ
- देहरादून ब्रेकिंग: हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, 10 लाख में होती थी डील; दो आरोपी गिरफ्तार 🚨
- हल्द्वानी डबल मर्डर केस: 10 किलो खून से सना पत्थर बना सबूत, चारों आरोपी कोर्ट में पेश
- नैनीताल ब्रेकिंग: DM का बड़ा एक्शन, 5 अपराधी जिला बदर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई
- देहरादून: नए एसएसपी ने संभाली कमान, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर फोकस
- उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का आगाज़: 4 जिलों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, नई आयु सीमा लागू – पात्रता और प्रक्रिया जानें
- देहरादून मर्डर केस: गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटर हरिद्वार होटल में रुके, वारदात के लिए किराए पर ली स्कूटी-बाइक
- लालकुआं हाईवे पर ट्रक का तांडव, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त
Saturday, February 14

