अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र के निकटवर्ती मनान में रविवार को एक युवक की कोसी नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को डूबता देख तुरंत बचाव का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे तत्काल एक निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोकुल नेगी (20 वर्ष) पुत्र हेम सिंह, निवासी ग्राम उटिया, थाना धौलछीना के रूप में हुई है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चमोली Agniveer Cadets से मिले CM धामी युवाओं के सवालों का दिया जवाब
- महाराज ने कहा मेरे बयान को तोड़ मोड़ कर पेश किया गया
- दीवान कनवाल का निधन: उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को बड़ा झटका
- घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं: महाराज
- देहरादून: बालासुंदरी मंदिर के पास बोरे में मिला महिला का शव, दहशत
- गैरसैंण बजट सत्र का तीसरा दिन: आज पास होंगे कई अहम विधेयक
- देहरादून में प्रॉपर्टी फ्रॉड: एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप
- हल्द्वानी में गैस संकट: 4 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, होटल-रेस्तरां भी परेशान
- अल्मोड़ा के सोमेश्वर में हादसा, कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत
- नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत: महाराज
Wednesday, March 11

