हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने देर शाम अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार खान रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार को तेज गति से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे दो लोग भी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर का दृश्य स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी के ध्रुव रौतेला बने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, बीजेपी में खुशी की लहर
- ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 14 नेताओं को आयोगों और परिषदों में मिली जिम्मेदारी
- दिव्यांशु हत्याकांड पर देहरादून में किसानों का प्रदर्शन, टिकैत बोले—इंसाफ चाहिए
- डीएफओ को आदमखोर गुलदार को शीघ्र मारने के निर्देश
- “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार: सीएम धामी
- चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 15वें वित्त आयोग से ₹11.50 करोड़ की सौगात!
- देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम मोदी, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
- नैनीताल: छात्रा की अचानक मौत से सनसनी, पुलिस जांच शुरू
- उत्तराखंड पुलिस को ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’, राज्य के लिए ऐतिहासिक सम्मान
Saturday, April 4

