Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • चमोली: मायापुर-पीपलकोटी टनल हादसे में 22 लोग फंसे, 16 का रेस्क्यू; 6 की तलाश जारी
    • मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश
    • महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट
    • मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ, युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का किया आह्वान
    • तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान: उत्तराखंड में 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब बनेंगे, इंडस्ट्री से जोड़ा जाएगा युवाओं का भविष्य
    • उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, सभी जिले अलर्ट मोड पर
    • बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: महाराज
    • मल्लिकार्जुन खरगे के संबोधन के बाद उसी मंच का BJP के लोगों द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किया जाना बेहद शर्मनाक, घृणित और निंदनीय:- यशपाल आर्य
    • रुद्रपुर में ग्राउंड में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप; नहीं हुई शिनाख्त, PM रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
    • ₹55 लाख की साइबर ठगी में अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य अमृतसर से गिरफ्तार
    Thursday, August 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»आपदा प्रभावित उत्तराखंड को पीएम ने दिये 1200 करोड़ !
    उत्तराखंड

    आपदा प्रभावित उत्तराखंड को पीएम ने दिये 1200 करोड़ !

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मौसम खराब होने के कारण नहीं कर पाये आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

    आरोग्य गंगा प्रतिनिधि

    देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान जहां उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ भेंटकर आर्थिक सहयोग और पर्यटन जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की तो वहीं उन्होंने उसके बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक भी की।

    उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़, अतिवृष्टि और भू-स्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देहरादून पहुंचे, यहां से उन्हें धराली सहित विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करना था लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उसके बाद प्रधानमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट परिसर में ही विभिन्न स्थानों से आए आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विषय में जानकारी ली।

    इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा करने के साथ-साथ आपदा में मारे गए मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की। इतना ही नहीं उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता का भी भरोसा दिलाया।

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की।

    पुलिस ने कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को रोका

    महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता काले कपड़ों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दौरे का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को जौली ग्रांट एयरपोर्ट से पहले ही रोक दिया था। रोके जाने पर उन्होंने वहीं पर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga

      Related Posts

      चमोली: मायापुर-पीपलकोटी टनल हादसे में 22 लोग फंसे, 16 का रेस्क्यू; 6 की तलाश जारी

      August 13, 2026
      Read More

      मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

      August 13, 2026
      Read More

      महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट

      August 13, 2026
      Read More
      Leave A Reply Cancel Reply

      Top Posts

      देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

      May 18, 2026291

      मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

      September 6, 202588

      मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

      September 27, 202578

      केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

      September 23, 202570
      Weather

      Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

      Editor: Sarojani Saklani
      Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
      Email Us: aarogyaganga@gmail.com

      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      Our Picks

      चमोली: मायापुर-पीपलकोटी टनल हादसे में 22 लोग फंसे, 16 का रेस्क्यू; 6 की तलाश जारी

      August 13, 2026

      मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

      August 13, 2026

      महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट

      August 13, 2026
      Most Popular

      देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

      May 18, 2026291

      मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

      September 27, 202578

      केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

      September 23, 202570
      © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
      • होम
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Disclaimer

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Sign In or Register

      Welcome Back!

      Login to your account below.

      Lost password?