Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • महिला उद्यमियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित, बोले महिलाओं के नेतृत्व में बदलेगा उत्तराखंड
    • चौबट्टाखाल को महाराज ने फिर दिया 64 करोड़ की योजनाओं का तोहफा
    • भिकोना गांव के पास पकड़ा गया मादा भालू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
    • मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बड़ा कदम: इंटेंसिव केयर सेंटर से 154 बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल
    • उत्तराखंड: सीएम धामी ने “पैली-पैली बार” उत्तराखण्डी गीत का किया विमोचन
    • अंकिता हत्याकांड: उत्तराखंड में सियासी तूफान, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व गंभीर, पूरे मामले में ली रिपोर्ट
    • चमोली में औली घूमने आए छात्रों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख पुकार
    • उत्तराखंड में घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी, रखें अपना ध्यान
    • Laksar Firing: एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली
    • देहरादून में त्रिपुरा के छात्र को चाकुओं से गोदा, मौत:भाई बोला- चाइनीज-चिंकी कह रहे थे, हमने विरोध किया तो पीटा
    Saturday, December 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखण्ड»राज्य के 16 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान
    उत्तराखण्ड

    राज्य के 16 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 5, 2025Updated:September 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अनंत आवाज ब्यूरो

    देहरादून। शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के शिक्षकों को राजभवन में शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक समारोह के दौरान प्रदेश के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 16 शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया।

    राष्ट्र निर्माण और व्यक्ति निर्माण में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। इसलिए राज्य एवं केन्द्र सरकार सहित अनेक संस्थाएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करती रही हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड राजभवन में भी प्रदेश के ऐसे शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। राजभवन में एक समारोह के दौरान प्रदेश के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 16 शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया।

    शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में 09 प्रारंभिक शिक्षा, 05 माध्यमिक शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान एवं संस्कृति शिक्षा से एक-एक शिक्षक को यह सम्मान प्रदान किया गया।

    शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मानित शिक्षक


    प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी जिले से डॉ. यतेंद्र प्रसाद गॉड, चमोली से रंभा शाह, उत्तरकाशी से मुरारी लाल राणा, हरिद्वार से ठाट सिंह, टिहरी गढ़वाल से रजनी मंगाई, रुद्रप्रयाग से मिली बागड़ी, चंपावत से नरेश चंद्र, पिथौरागढ़ से दीवान सिंह कठायत, अल्मोड़ा से डॉ. विनीता खाती को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी गढ़वाल से पुष्कर सिंह नेगी, उत्तरकाशी से गीतांजलि जोशी, देहरादून से डॉ. सुनीता भट्ट, चंपावत से प्रकाश चंद्र उपाध्याय और अल्मोड़ा से दीपक चंद्र बिष्ट सम्मानित किया गया।


    पुरस्कार प्राप्त करने शिक्षकों को बधाई देते हुए राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे शिक्षक समाज की मेहनत और तपस्या का फल है। उन्होंने कहा कि शिक्षक मात्र ज्ञान ही नहीं देता बल्कि वह चरित्र, नैतिकता और जीवन मूल्यों का भी निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार तक सीमित नहीं होना चाहिए, अध्यापक बच्चों को संस्कारवान, जिम्मेदार और राष्ट्रभक्त नागरिक बनाने में भी अपना योगदान दें। क्योंकि माता-पिता के बाद गुरु ही बच्चों के सच्चे मार्गदर्शक हैं और बच्चों का भविष्य सही दिशा में ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने में शिक्षकों का योगदान निर्णायक रहेगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने अनुभव, ज्ञान और परिश्रम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अदा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलेश मटियानी पहाड़ के दर्द और संवेदनाओं को गहराई से समझने वाले आधुनिक कथाकार थे। उन्होंने कथा-साहित्य के साथ-साथ गद्य और सामयिक चिंतन में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी।

    कौन हैं आधुनिक हिंदी कथाकार शैलेश मटियानी!

    आधुनिक हिंदी कथाकार और गद्यकार शैलेश मटियानी जिनके नाम से राज्य सरकार हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करती है ऐसे मूर्धन्य साहित्यकार शैलेश मटियानी का जन्म 14 अक्टूबर 1931 जनपद अल्मोड़ा के बाड़ेछीना में हुआ था। उनका वास्तविक नाम रमेश सिंह मटियानी था। उन्होंने ‘बोरीविल्ली से बोरीबंदर तक’, ‘मुठभेड़’, ‘डब्बू मलंग’, ‘महाभोज’ जैसे उपन्यास लिखे, साथ ही कई लघु कथाएँ, निबंध और बाल साहित्य की पुस्तकें भी लिखीं। उन्होंने अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया। मटियानी को उनके यथार्थवादी लेखन के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने कुमाऊँ के पहाड़ी जीवन और सामाजिक विसंगतियों को दर्शाया। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके प्रथम उपन्यास पर सम्मानित भी किया गया था। उन्हें ‘महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार’ और अन्य साहित्यिक पुरस्कारों से भी नवाजा गया। मां सरस्वती की सेवा करते हुए 24 अप्रैल 2001 दिल्ली में उनका निधन हो गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    महिला उद्यमियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित, बोले महिलाओं के नेतृत्व में बदलेगा उत्तराखंड

    December 27, 2025
    Read More

    चौबट्टाखाल को महाराज ने फिर दिया 64 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

    December 27, 2025
    Read More

    भिकोना गांव के पास पकड़ा गया मादा भालू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    December 27, 2025
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महिला उद्यमियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित, बोले महिलाओं के नेतृत्व में बदलेगा उत्तराखंड

    December 27, 2025

    चौबट्टाखाल को महाराज ने फिर दिया 64 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

    December 27, 2025

    भिकोना गांव के पास पकड़ा गया मादा भालू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    December 27, 2025
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2025 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?